Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba : अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार , अग्रिम जमानत खारिज होने पर हुई कार्रवाई, शहर के व्यापारियों ने दी प्रतिक्रिया…
    Featured

    Korba : अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार , अग्रिम जमानत खारिज होने पर हुई कार्रवाई, शहर के व्यापारियों ने दी प्रतिक्रिया…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    chhaugdhachhaugdha ka aarapa vayavasaya ka bhaja jal e8bf572156960550233d4db51ef54a91
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा शहर में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक 67 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पावर हाउस रोड स्थित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी के रूप में हुई है।

    कोरबा/स्वराज टुडे : कोरबा शहर में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक 67 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पावर हाउस रोड स्थित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    जानें क्या है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, शारदा टेलीकॉम में ही बतौर सेल्सगर्ल कार्यरत 16 वर्षीय किशोरी ने 67 वर्षीय संचालक चेतन चौधरी के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

    कोर्ट में अग्रिम जमानत खारिज होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

    गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने जमानत का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष मामले की गंभीरता और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लेख किया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।

    यह भी पढ़ें :  Gurugram News: 'तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं' टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी शहर में ही छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    शहर के व्यापारियों में चिंता और दहशत

    इस घटना को लेकर व्यापारियों में चिंता और दशहत का माहौल साफ देखा जा रहा है । उनका कहना है कि महिला कर्मचारियों की शिकायत मात्र से दुकानदारों के विरुद्ध FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लेना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता। पहले मामले में पूरी जांच होनी चाहिए । पर्याप्त साक्ष्य और गवाहों की मौजूदगी में ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए ।

    उनकी चिंता का सबसे बड़ा कारण यह है कि शहर के अधिकांश प्रतिष्ठानों में आज  युवतियां और महिलाएं कार्यरत हैं । उन्हें दुकान की देखभाल और समस्त कार्यों के अलावा ग्राहकों से मधुर व्यवहार रखते हुए प्रोडक्ट की सेलिंग करने दिशा निर्देश दिया जाता है । इस दौरान उनकी गलतियों पर हल्की फुल्की डांटना और समझाइश देना एक सामान्य बात है । अगर ऐसे हालात में कोई महिला कर्मचारी अपने मालिक के प्रति दुर्भावना और रंजिश रखते हुए शिकायत दर्ज कराती है और उस पर पुलिस डायरेक्ट एक्शन लेती है तो इसे बिल्कुल जायज नहीं ठहराया जा सकता । हालांकि सभी महिला कर्मचारी ऐसे नहीं होते । ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जो अपने प्रतिष्ठान में बड़ी मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करती हैं । लेकिन दुर्भावनावश अगर कोई महिला कर्मचारी अपने मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराती है तो उस पर संकट आना तय है । यह सीधा-सीधा महिला सुरक्षा कानून का दुरुपयोग है। लिहाजा ऐसे आरोपों से बचने के लिए दुकानदारों के सामने एक ही विकल्प बचता है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारी रखना ही बंद कर दें ।

    यह भी पढ़ें :  प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही : अब तक 160 मौतें, 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में बढ़ा खतरा !

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    यह भी पढ़ें: पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,937 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.