Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    August 23, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र
    Featured

    Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    app 172106019566954b63947fb img 20240715 wa01951
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: बजरंग दल कोरबा ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मांग रखी कि रक्षाबंधन जैसे प्रमुख हिन्दू त्यौहार के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी करें।

    रक्षाबंधन सनातन हिन्दू समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है। यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पारिवारिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं तथा परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करते हैं। अनेक विद्यार्थी एवं उनके परिवारजन इस पर्व के लिए अपने मूल निवास अथवा अन्य स्थानों की यात्रा भी करते हैं।

    हमारे संज्ञान में आया है कि रक्षाबंधन जैसे प्रमुख हिन्दू त्योहार के आसपास विद्यालयों में परीक्षाएं निर्धारित की जा रही हैं। त्योहार के एक दिन पूर्व अथवा एक दिन बाद परीक्षा होने की स्थिति में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को पारिवारिक एवं धार्मिक दायित्वों के साथ परीक्षा की तैयारी एवं उपस्थिति को लेकर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इससे विद्यार्थियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव भी उत्पन्न होता है।

    शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी आवश्यक है। प्रमुख त्योहारों के अवसर पर विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समाज के साथ समय बिताने का अवसर मिलना उनके समग्र विकास का भी हिस्सा है। अतः विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, कोरबा विनम्रतापूर्वक आग्रह करता है कि-

    1. कोरबा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश जारी किए जाएं।

    यह भी पढ़ें :  आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    2. यदि उक्त अवधि में किसी परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित है, तो विद्यार्थियों के हित में उसकी तिथि को पहले अथवा बाद की किसी उपयुक्त तिथि में परिवर्तित करने हेतु संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया जाए।

    3. भविष्य में भी जिले के विद्यालयों में प्रमुख हिन्दू एवं भारतीय सांस्कृतिक पर्वों की तिथियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

    4. सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया जाए कि प्रमुख त्योहारों के कारण किसी विद्यार्थी को परीक्षा एवं पारिवारिक/धार्मिक दायित्वों के बीच अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा उद्देश्य किसी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के हित, पारिवारिक भावनाओं, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।

    जिला शिक्षा अधिकारी से  निवेदन है कि इस विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले के समस्त विद्यालयों के लिए आवश्यक आदेश/निर्देश जारी कर रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कृपा करें।

    बजरंग दल ने शिक्षा विभाग पर विश्वास जताते हुए कहा है कि जिला शिक्षा विभाग विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करेगा।

    यह भी पढ़ें: Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण 

    यह भी पढ़ें :  एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    यह भी पढ़ें: Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: 220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    August 23, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,865 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,357 Views
    Don't Miss

    ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ खरसियास्वराज टुडे: रविवार दिनांक-22/08/2026 को ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन, में जिला…

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.