Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण
    Featured

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260821 WA0059
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 21 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    IMG 20260821 WA0060

    अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सामाज के प्रबुद्धजनों को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

    गोपाल मोदी ने कहा—गुरु रविदास जी ने सिखाया, पवित्र मन में ही ईश्वर का वास

    जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास जी का जन्म वाराणसी के समीप स्थित सीरगोवर्धनपुर ग्राम में हुआ था। वे अपने जीवन-यापन के लिए मोची का कार्य करते थे। एक बार उनके समाज के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। गुरु रविदास जी ने उनसे कहा कि वे स्वयं गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते। उन्होंने अपने पास रखे कुछ रुपये समाज के लोगों को देते हुए कहा कि गंगा स्नान के दौरान मेरी ओर से यह रुपये मां गंगा को अर्पित कर देना। जब लोग गंगा तट पर पहुंचे और गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए रुपये मां गंगा में अर्पित किए, तब मान्यता के अनुसार मां गंगा स्वयं प्रकट हुईं और गुरु रविदास जी के प्रेम एवं श्रद्धा को स्वीकार किया। इस प्रसंग के माध्यम से गुरु रविदास जी ने संदेश दिया कि यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो, तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची भक्ति और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    राजीव सिंह ने कहा—गुरु रविदास जी ने दिया समानता का संदेश

    रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयायी समाज के सभी वर्गों से थे। गुरु रविदास जी ने हमेशा सभी लोगों को समान दृष्टि से देखा और समाज में ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, समानता तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

    संत रविदास जी ने दिया समरस समाज का संदेश – भोजराम देवांगन

    छ.ग. हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

    कार्यक्रम के दौरान जिले से 24 मंडलों में सम्मान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरण भी किया गया। वितरण कलश को सभी मण्डल के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह व अविनाश दुबे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    यह भी पढ़ें:Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें:Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें:220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026

    दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान महादान

    August 21, 2026

    220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    August 21, 2026

    दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

    August 21, 2026

    फरार वारंटियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के क्रम में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹16 लाख की राशि हड़पकर दो साल से फरार चल रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,860 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास…

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026

    दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान महादान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.