Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी
    Featured

    220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260821 175207
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इस साल मौसम रह-रह कर ऐसी करवट ले रहा है कि एक के बाद एक खौफनाक तूफान हिट कर रहे हैं. भारत के पड़ोस में एक ऐसा विनाशकारी तूफान दस्तक देने जा रहा है, जिसकी आहट मात्र से ही कई देशों में हड़कंप मच गया है.

    मौसम विभाग ने बेहद डरावनी चेतावनी जारी अगले 12 घंटे बेहद भारी पड़ने वाले हैं. समंदर में एक बवंडर उठ रहा है जो 220 की रफ्तार से शहरों तक पहुंचेगा. ये अपने रास्ते में आने वाली हर एक चीज को पलक झपकते ही तबाह करने की विनाशकारी पावर लेकर चल रहा है. तटीय इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की सांसें अटकी हुई हैं और प्रशासन ने सबसे बड़े लेवल का अलर्ट जारी कर दिया है.

    कितना खौफनाक है सुपर टाइफून Saude?

    एशियाई महाद्वीप के आसपास समुद्र में एक बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान तेजी से ताकतवर हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ‘सौडेल’ (Saudel) नाम का ये सुपर टाइफून कैटेगरी 3 के भयंकर चक्रवात का रूप ले चुका है. इसके केंद्र में हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और आशंका जताई जा रही है कि ये 220 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से जमीनी इलाकों से टकरा सकता है.

    तूफान की गंभीरता को देखते हुए सापान और आसपास के उत्तरी मरियाना द्वीप समूह में ‘टाइफून कंडीशन-1’ लागू कर दी गई है. इसका सीधा मतलब ये है कि अगले 12 घंटों के भीतर इलाकों में बेहद तबाही मचाने वाली तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश शुरू हो जाएगी. उत्तरी द्वीपों एग्रिहान, पागन और अलामागन में प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टर्स में शरण लेने को कहा है. ये तूफान सायपान से महज कुछ सौ मील की दूरी पर केंद्रित है और तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    समुद्र में उफान और ‘अल नीनो’ का भयानक तांडव

    मौसम केंद्र के अनुसार, तूफान सौडेल का असर बेहद व्यापक है. इसके दक्षिणी हिस्से में 100 मील दूर तक खतरनाक तूफानी हवाएं चल रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ (El Nino) प्रभाव और समुद्र के बढ़ते तापमान के कारण इस साल मौसम असामान्य रूप से हिंसक हो चुका है. अल नीनो की वजह से प्रशांत महासागर और चीन सागर के इलाकों में एक के बाद एक महाविनाशकारी तूफान जन्म ले रहे हैं.

    चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अपने कोस्टल इलाकों, खासकर हैनान द्वीप के आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के आखिर तक पावरफुलल अल नीनो के इंपैक्ट की वजह से एशिया-प्रशांत क्षेत्र को और भी भयंकर तूफानों, अनियंत्रित बारिश और जानलेवा बाढ़ का सामना करना पड़ेगा.

    ‘मायसाक’ का खौफ: जब बांध टूटे और बह गए शहर

    तूफान ‘सौडेल’ का खौफ यूं ही नहीं है. दरअसल, कुछ ही हफ्तों पहले चीन और उसके आसपास आए तूफान ‘मायसाक’ (Maysak) ने जो तबाही मचाई थी, उसके जख्म आज भी हरे हैं. शुरुआत में लगा था कि नुकसान मामूली है, लेकिन हाल ही में जब सरकारी आंकड़े अपडेट हुए तो पूरी दुनिया सन्न रह गई. मायसाक के कारण आई भयंकर बाढ़ में मरने वालों की संख्या अचानक 39 से बढ़कर 159 हो गई.

    गुआंग्शी इलाके के नानिंग और गुईगांग शहरों में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए. नानिंग शहर में दो बड़े बांध पानी का दबाव नहीं झेल सके और ताश के पत्तों की तरह ढह गए. अकेले बांध टूटने की इस घटना में 107 लोग जिंदा दफन हो गए या पानी के तेज बहाव में बह गए. पूरे इलाके से 16.5 लाख लोग प्रभावित हुए और 40 हजार से ज्यादा लोगों को रातों-रात अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    छतों पर फंसे लोग, ड्रोन से बची जान और 900 सांपों का आतंक

    मायसाक तूफान के दौरान तबाही के जो मंजर सामने आए थे, वो रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. लियूलान जलाशय का बांध टूटने पर मटमैला पानी इतनी तेजी से गांवों में घुसा कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने ही घरों की छतों पर जा बैठे. बाढ़ के बीच फंसे एक शख्स को बचाने के लिए सेना को खास ड्रोन की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर उसकी जान बचाई जा सकी.

    इतना ही नहीं, इस प्राकृतिक आपदा के बीच एक और खौफनाक मंजर देखने को मिला. बाढ़ के पानी में एक स्नेक फार्म डूब गया, जिससे करीब 900 से ज्यादा जहरीले सांप छूटकर रिहायशी इलाकों और पानी में तैरने लगे. पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सांप के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत भी हो गई.

    आने वाले दिन बेहद भारी, अलर्ट पर पूरा सिस्टम

    पुराने तूफानों के इस भयानक अनुभव को देखते हुए ही इस बार प्रशासन तूफान ‘सौडेल’ को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है. अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि पिछले हादसों में आपातकालीन तैयारियों में चूक हुई थी, इसलिए इस बार सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है.

    रेडियो, टेलीफोन इमरजेंसी लाइनों और हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो सिग्नल्स के जरिए तटीय और दूरदराज के द्वीपों पर लगातार अपडेट्स भेजे जा रहे हैं. समंदर में मौजूद जहाजों और मछुआरों को तुरंत किनारे पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं. चक्रवात के रास्ते में आने वाले सभी निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद नाजुक हैं. अगर ये तूफान अपनी दिशा थोड़ा सा भी पश्चिम की ओर बदलता है तो भारी तबाही तय है. भारत के पड़ोसी देशों में इस वक्त तूफान की दस्तक को लेकर खौफ का माहौल है और हर कोई कुदरत के इस कहर के सामने सहमा हुआ नजर आ रहा है.

    यह भी पढ़ें:फरार वारंटियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के क्रम में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹16 लाख की राशि हड़पकर दो साल से फरार चल रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें:कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
    यह भी पढ़ें:Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026

    दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान महादान

    August 21, 2026

    दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

    August 21, 2026

    फरार वारंटियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के क्रम में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹16 लाख की राशि हड़पकर दो साल से फरार चल रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,860 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास…

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026

    दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान महादान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.