Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि बनी हुई है जिससे नीच का प्रभाव समाप्त हो रहा है। ऐसे में करुणा बनाए रखें और बड़े भावनात्मक फैसले जल्दबाजी में न लें। गुरुदेव-बुधदेव अब आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जो बौद्धिक गहराई का संकेत दे रहे हैं। शनिदेव मीन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं। आइए ग्रहों की स्थिति के आधार पर विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल

    आज किसी गुप्त या छिपे मामले में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं। मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं, इसलिए कोई भी बड़ा भावनात्मक फैसला आज टाल दीजिए, खुद के प्रति नरमी रखिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास बना रहेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ आ गए हैं, सोच में गहराई और विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। छठे घर में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए आप दिखावा करने की कोशिश करेंगे, जो कुछ मामलों में विषम परिस्थिति पैदा कर सकती है। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है। आज मन भारी लगे तो किसी अपने से बात कर लीजिए, अकेले मत जूझिए।

    ​वृषभ राशिफल

    आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। कोई पुरानी बात भी उभर सकती है, जिसकी वजह से मन अशांत हो सकता है। इसलिए रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टाल दीजिए, धैर्य रखिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आपकी प्रतिष्ठा को मजबूत बनाए रखेंगे। कार्यस्थल में आपका वर्चस्व और रौब दिखाई देगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ आने से बातचीत में गहराई आएगी। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए इस मामले में थोड़ी मुश्किल पेश आ सकती है। धन के मामलों में मंगलदेव आर्थिक तंगी से निकलने के रास्ते दे सकते हैं। आज मन भारी लगे तो जीवनसाथी से खुलकर बात कर लीजिए, चुप मत रहिए।

    ​मिथुन राशिफल

    आज सेहत और दिनचर्या के मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। इसलिए खुद के प्रति नरमी रखिए, जल्दबाजी में कोई सख्त फैसला मत लीजिए। अधीनस्थ कर्मचारियों या नौकर की वजह से टेंशन हो सकती है। आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जो भाई-बहन से बातचीत में आपको आत्मविश्वास से भर देंगे। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ आ गए हैं, आर्थिक फैसलों में गहरी समझ बढ़ेगी। घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में होने की वजह से काम करने के बाद भी हो सकता है कि आपको क्रेडिट न मिले। मगर, यह कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। व्यक्तित्व में मंगलदेव की वजह से आक्रामता रहेगी। गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर बोलें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    ​कर्क राशिफल

    आज आपकी राशि में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ आ गए हैं, सोच में गहराई और विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। कोई पुराना सवाल भी सुलझ सकता है या आप जिस सवाल के जवाब की तलाश कर रहे थे वो मिल सकता है। बुधदेव अस्त हैं इसलिए विचारों को व्यक्त करने की जगह आप इसका आंतरिक विश्लेषण कर सकते हैं। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इन विषयों को लेकर मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। धन के मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास से फैसले ले सकेंगे। भाई-बहन की बुराई करने से बचें। संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश करें। खर्च बढ़ने की आशंका है। दिनचर्या संतुलित रखिए।

    ​सिंह राशिफल

    आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं, आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी। विनम्रता बनाए रखिए और घमंड या दिखावा करने से बचें। चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर या मां से जुड़े मामलों में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। वाहन को लेकर कोई समस्या से भी मन दुखी हो सकता है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए लग्जरी तो मिलेगी लेकिन हो सकता है कि पैसों की कुछ तंगी महसू हो। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव उनका साथ भी दिलाएंगे और बहस भी करा सकते हैं। 12वें भाव में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, आत्मचिंतन में गहराई मिलेगी, मन को स्पष्टता मिलेगी। आपका ज्ञान आपको अंदर से विकसित करेगा।

    ​कन्या राशिफल

    आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं और चंद्रदेव पराक्रम के तीसरे भाव मे गोचर कर रहे हैं। व्यक्तित्व में राजसी अंदाज दिखेगा, लेकिन मन बेचैन रहेगा। आपको सब सुलभ होते हुए भी कुछ कमी होने का एहसास परेशान कर सकता है। भाई-बहन से बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है, संभलकर बोलिए। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले कार्यस्थल में आपकी गरिमा की रक्षा करेंगे। घर में ऑफिस का गुस्सा निकालने से बचें। दोस्तों से गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, शुभ सहयोग के साथ गहरी समझ भी मिलेगी, समय दीजिए। एकांत में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, अकेले में वक्त बिताने से आत्मविश्वास बना रहेगा, मन को कोई नई दिशा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    ​तुला राशिफल

    आज धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, पैसों को लेकर मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। पैसों को लेकर आप भावनात्मक रुप से असहज हो सकते हैं। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ आ गए हैं, सोच में गहराई और विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए। दोस्तों से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा, नए मौके भी मिल सकते हैं। एकांत में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, किसी जरूरतमंद की आप कोई वस्तु देकर मदद कर सकते हैं। किसी मनभावन जगह पर जाने का मौका मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशिफल 

    आज आपकी राशि में चंद्रदेव नीच होकर गोचर कर रहे हैं, नीच भंग की कोई राहत भी नहीं मिल रही, इसलिए मन में भावनात्मक तीव्रता, बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। यह आत्म-करुणा और खुद की देखभाल करने का दिन है। ठंडे दिमाग से अपने बारे में विचार कीजिए। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, काम में आत्मविश्वास बना रहेगा, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से धार्मिक कामों में गहरी समझ मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से बनेंगे। मंगलदेव की स्थिति कि वजह से किसी गुप्त विषय को लेकर गुस्सा आ सकता है। ससुराल पक्ष के साथ बहस हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे या उनके साथ किसी अच्छी जगह जाने का मौका मिलेगा।

    ​धनु राशिफल

    चंद्रदेव के द्वादश भाव में नीच राशि में गोचर करने से आज एकांत, नींद या खर्च से जुड़े मामलों को लेकर मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। आज खुद को समय दीजिए। धार्मिक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में होने की वजह से मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में परिवर्तन के आठवें भाव में होने से गहरी समझ विकसित होगी। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। बिना मांगे किसी को ज्ञान न दें। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, बहस से बचना जरूरी है।

    ​मकर राशिफल

    आज दोस्तों और इच्छाओं से जुड़े मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं। मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। आज किसी दोस्त से जुड़ा बड़ा फैसला टाल दीजिए। उसकी कही किसी बात को लेकर मन उदास न करें। कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिल सकती है। किसी गुप्त या छिपे मामले में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास के साथ पुराना मसला सुलझ सकता है। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते में गहरी समझ बढ़ेगी। शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धार्मिक कामों को लेकर आलोचना से बचिए। सेहत का पाया मजबूत रहेगा और रोजमर्रा के कामकाज को फटाफट निपटाने में लगे रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    ​कुंभ राशिफल

    आज करियर के मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं, काम को लेकर मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं। किसी सहकर्मी की बात से मन को आघात पहुंच सकता है। आज कोई बड़ा करियर फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। घर में कंफर्ट जोन मिल सकता है। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में होने से रिश्ते में आत्मविश्वास बना रहेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से दिन आराम से बीतेगा। गुप्त मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए ससुराल पक्ष से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। खुद की आलोचना न करें या खुद को कोसने से बचें। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में मंगलदेव की सक्रियता की वजह से इन मामलों में उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ खेल की किसी गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं।

    ​मीन राशिफल 

    आज भाग्य भाव में चंद्रदेव नीच राशि में गोचर कर रहे हैं। काम को लेकर मन में बेचैनी या असुरक्षा जैसी भावनाएं उठ सकती हैं, आज कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। भाग्य का साथ न मिले फिर भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास कीजिए। धार्मिक कामों में शामिल होने की कोशिश कीजिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में लग्नेश गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं। लिहाजा, आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर गहन चिंतन कर सकते हैं। प्रेम संबंधो को आगे बढ़ाने की चर्चा हो सकती है। यदि आप किसी रचनात्मक काम से जुड़े हैं, तो प्लानिंग के साथ उस काम को बेहतर बना सकते हैं। सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सेहत सुधारने का उत्साह बना रहेगा, नई शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए अपने रिश्ते की आलोचना न करें और पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश न करें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.