आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में हस्त नक्षत्र में, शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं और यह एक अच्छा नक्षत्र कहा जाएगा, खोजी नक्षत्र है, जिसमें किसी भी चीज का सॉल्यूशन पाने के लिए, फाइंडिंग पाने के लिए ये सबसे अच्छा माना जाता है। जो लोग किसी मुकदमे पे काम कर रहे होते हैं, किसी रिसर्च वाले लोग हैं, उनको रास्ता मिलता है और फाइंडिंग मिलती है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि
स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी थोड़ी परेशान कर सकती है, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ, व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, एक अच्छा समय कहा जाएगा इसको, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-सपदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। बात करते हैं कर्क राशि की।
कर्क राशि
व्यावसायिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है, व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
सुकुमारता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आपका कद बढ़ेगा, समाज में सराहे जाएंगे। अच्छी स्थिति, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, सिरदर्द-नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी आपकी सॉल्व होगी, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहे हैं, एक अच्छे दिनों की शुरुआत दिख रही है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि
शादी-ब्याह तय हो सकता है, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Editor in Chief

















