Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Featured

    Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    chhatatasagaugdhha fc73852fde30f415c50b3c28fc867525
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दोस्तों के साथ बांगो बांध का नजारा देखने पहुंचे युवक ने अचानक रेलिंग पर चढ़कर खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर पानी में नजर आने के बाद वह लापता हो गया। अब पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

    कोरबा/स्वराज टुडे: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों उफान पर है। लगातार बारिश के चलते बांध के 7 गेट खोले गए हैं और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बांध देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह पानी में तैरता दिखाई दिया लेकिन उसके बाद तेज बहाव में ओझल हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव निवासी रंजीत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ बांगो बांध घूमने पहुंचा था। चारों दोस्त गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान रंजीत अपने दोस्तों से कुछ दूरी पर चला गया और अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़कर बांध के खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। उसकी इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया लेकिन तेज बहाव के कारण कुछ ही देर बाद आंखों से ओझल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व तलाशी अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर गमगीन माहौल हो गया।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल रंजीत का कोई सुराग नहीं मिला है।

    बांगो बांध प्रशासन की ओर से पहले ही गेट खुले होने के चलते लोगों को बांध के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोग बांध का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान बांध, नदी और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: TNPSC recruitment 2026: 821 ग्रुप 2 और 2A पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें: 21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: एकता नगर (गुजरात)। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भव्य परिसर में आयोजित चार…

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.