छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक आज कोरबा के घंटाघर स्थित सियान सदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों तथा आगामी 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा करते हुए धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक तथा कोरबा के अतुल दास महंत को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, रूपेंद्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री, मोनी कठोत्रे को प्रदेश प्रभारी तथा गजेंद्रश्याम वर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा, अस्मिता एवं सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
29 अगस्त को प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम
बैठक में आगामी 29 अगस्त 2026 को होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर से छत्तीसगढ़िया संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
कोरबा जिले में नई नियुक्तियां
संगठन के विस्तार के क्रम में कोरबा जिले में भी विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शहर महिला अध्यक्ष के रूप में सोनिया मिरी को नियुक्त किया गया।
वहीं उरगा प्रभारी के रूप में सुदेश मांझी एवं साहिल भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई।
कोरबा जिला लीगल टीम का गठन
बैठक में संगठन के कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से देखने के लिए कोरबा जिला लीगल टीम का गठन भी किया गया। लीगल टीम में निम्न अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है—
1. अधिवक्ता खेम लाल
2. अधिवक्ता योगिता दास
3. अधिवक्ता निखिलेश देवांगन
4. अधिवक्ता राजेंद्र मिरी
5. अधिवक्ता यशवंत कौशिक
6. अधिवक्ता महेंद्र पाल
7. अधिवक्ता दिलीप मिरी
8. अधिवक्ता अलेक्जेंडर टोप्पो
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एक गैर राजनीतिक संगठन के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अस्मिता एवं छत्तीसगढ़वासियों के सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। संगठन के विस्तार के साथ प्रदेश एवं जिला स्तर पर दी गई नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी,इस बैठक में सैकड़ों को संख्या में संगठन के सेनानी उपस्थित हुए थे,
संगठन ने आगामी 29 अगस्त 2026 के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम में प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Editor in Chief












