Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ
    Featured

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260807 WA0034
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन में मालखाना प्रबंधन के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि, पांचवें थाने में शुरू हुई ई-मालखाना प्रणाली

    रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जप्त माल के सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित प्रबंधन की दिशा में लगातार किए जा रहे नवाचार के क्रम में आज थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ किया गया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) के करकमलों से ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया।

    इसके साथ ही थाना गंज सेंट्रल ज़ोन का पांचवां थाना बन गया है, जहां ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ की गई है। इससे पूर्व थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं देवेंद्र नगर में ई-मालखाना प्रणाली शुरू की जा चुकी है।
    थाना गंज में ई-मालखाना शुरू होने के साथ ही एसीपी कोतवाली डिवीजन अंतर्गत चारों थानों—थाना कोतवाली, थाना गोलबाजार, थाना मौदहापारा एवं थाना गंज—के मालखाने अब डिजिटल हो गए हैं। इस प्रकार संपूर्ण कोतवाली डिवीजन में जप्त माल के प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक समान, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई है।

    डीसीपी सेंट्रल ज़ोन श्री तारकेश्वर पटेल एवं एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में सेंट्रल ज़ोन के थानों के मालखानों को चरणबद्ध रूप से डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गंज के मालखाने में उपलब्ध जप्त सामग्री का भौतिक सत्यापन कर सामग्री की सुरक्षित पैकेजिंग एवं स्पष्ट लेबलिंग की गई तथा उसे वैज्ञानिक तरीके से रैकवाइज व्यवस्थित एवं वर्गीकृत किया गया।

    प्रत्येक जप्त सामग्री के संदर्भ में यूनिक बारकोड जनरेट कर संबंधित जप्त माल एवं डाइजेस्ट पर लगाया गया, जिससे किसी भी सामग्री की पहचान एवं उसकी निर्धारित लोकेशन तक त्वरित पहुंच संभव हो सके। इसके साथ ही जप्त माल का ऑनलाइन पंजीयन एवं डेटा एंट्री की गई तथा सुपुर्दनामा, पावती एवं अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों को स्कैन कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  प्रेरणा महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

    ई-मालखाना प्रणाली से जप्त माल की पहचान, उसकी लोकेशन, जमा एवं निर्गत किए जाने संबंधी गतिविधियों की डिजिटल ट्रैकिंग आसान होगी। इससे जप्त माल की चेन ऑफ कस्टडी को अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ रखने, रिकॉर्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

    इस अवसर पर डीसीपी श्री पीतांबर पटेल, एसीपी कोतवाली श्री दीपक मिश्रा एवं एसीपी ट्रैफिक श्री कमलजीत पाटले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा ई-मालखाना प्रणाली की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

    कार्यक्रम के दौरान थाना गंज प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक पासवान एवं उनकी टीम द्वारा मालखाना को सुव्यवस्थित करने एवं ई-मालखाना प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) द्वारा टीम का उत्साहवर्धन करते हुए विभागीय प्रक्रिया के तहत प्रोत्साहन स्वरूप ईनाम दिए जाने की घोषणा भी की गई।

    सेंट्रल ज़ोन के पांच थानों में ई-मालखाना प्रणाली का क्रियान्वयन मालखाना प्रबंधन में तकनीकी नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस पहल का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से जप्त माल के संधारण एवं अभिलेख प्रबंधन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी, त्वरित एवं विश्वसनीय बनाते हुए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ करना है।

    यह भी पढ़ें: पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें: New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    यह भी पढ़ें: स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-'सत्य साईं बाबा' 18 सितंबर को होगी रिलीज, सत्य साईं बाबा के रूप में नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा ......!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,517 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,388 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    आज का राशिफल : आज दिन में भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया…

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.