Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता, पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग, लेकिन …..

    July 28, 2026

    Health Care : गरीब के घर का डॉक्टर है ”गिलोय” जो 70 रोगों को जड़ से मिटाता है, ये आसानी से बड़ी आसानी से मिल जाता है

    July 28, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»TATA के ‘A’ ने खोला सपा नेता समेत 5 ‘परफेक्ट मर्डर’ का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल
    Featured

    TATA के ‘A’ ने खोला सपा नेता समेत 5 ‘परफेक्ट मर्डर’ का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7210441511785106233646636482d3560887dbf04b87bf58d4626e195dea53b4aaf0d06c667a70909b7b6b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    नरसिंहपुर/स्वराज टुडे: प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 19 जुलाई को जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर हुई पांच लोगों की मौत की घटना को शुरुआत में महज एक सड़क हादसा माना गया था. लेकिन पुलिस की मुस्तैद जांच में यह मामला एक सुनियोजित और खौफनाक हत्याकांड की साजिश निकला. पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर मिला महज दो इंच का प्लास्टिक का अंग्रेजी अक्षर ‘A’ इस पूरे हत्याकांड का सबसे अहम सुराग बना.

    रातभर की जांच में मिला ‘A’ अक्षर का सुराग

    जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर छानबीन करते समय टाटा कंपनी के मोनोग्राम का टूटा हुआ अंग्रेजी अक्षर ‘A’ मिला. यही छोटा सा सबूत पूरे मामले का रुख बदलने वाला साबित हुआ. इसके बाद पुलिस ने शाहपुरा से लेकर घटनास्थल तक नेशनल हाईवे पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हाईवा डंपर तक पहुंच गई. पुलिस ने इस डंपर को हीरापुर-बंदरोहा के जंगलों से लावारिस हालत में बरामद किया, जिसके बाद इस कथित हत्याकांड की परतें खुलनी शुरू हुईं और मामला सड़क हादसे से सीधे हत्या की साजिश में तब्दील हो गया.

    रेत माफिया और रंजिश का एंगल

    पुलिस के अनुसार, समाजवादी पार्टी के युवा नेता राजेंद्र पटेल अवैध रेत उत्खनन और क्षेत्र के कथित रेत माफिया का खुलकर विरोध कर रहे थे. इसी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी आनंद पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची. आरोप है कि पूरी घटना को एक दुर्घटना का रूप देने के लिए तेज रफ्तार हाईवा डंपर से कुचलने की योजना बनाई गई थी.

    यह भी पढ़ें :  मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता, पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग, लेकिन .....

    जबलपुर के नामी डॉक्टर का नाम भी आया सामने

    जांच के दौरान जबलपुर के एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अमित खरे का नाम भी इस साजिश में सामने आया है. पुलिस का आरोप है कि डॉ. खरे ने इस जघन्य हत्याकांड को सड़क दुर्घटना का स्वरूप देने की सलाह दी थी और साजिश में सहयोग किया था. इस आधार पर पुलिस ने उन्हें भी मामले में सह-आरोपी बनाया है और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है.

    चुनाव के बाद से चल रही थी दुश्मनी

    मृतक राजेंद्र पटेल के पिता कुंजीलाल पटेल का कहना है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित हत्या है. उनका आरोप है कि उनके बेटे की मुख्य आरोपी से पुरानी रंजिश थी. उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि पूर्व में भी डॉ. अमित खरे ने उनके बेटे पर गोली चलाई थी.

    वहीं, राजेंद्र पटेल के भाई प्रेम पटेल का कहना है कि चुनाव के बाद से ही आनंद के साथ राजनीतिक दुश्मनी चल रही थी. इसके अलावा डॉ. अमित खरे के साथ व्यापारिक लेन-देन को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था, और इसी वजह से राजेंद्र पटेल की हत्या की साजिश रची गई.

    पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

    फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और षड्यंत्र की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि हत्या की योजना कब और कहां बनाई गई, इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल थे, तथा इस साजिश में डॉ. अमित खरे की भूमिका कितनी गहरी थी.

    यह भी पढ़ें :  अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    यह भी पढ़ें: हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    यह भी पढ़ें: नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता, पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग, लेकिन …..

    July 28, 2026

    Health Care : गरीब के घर का डॉक्टर है ”गिलोय” जो 70 रोगों को जड़ से मिटाता है, ये आसानी से बड़ी आसानी से मिल जाता है

    July 28, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,786 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,454 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता, पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग, लेकिन …..

    July 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पुलकदई नदी में मछली के लिए जाल फेंकते समय पिता गहरे पानी…

    Health Care : गरीब के घर का डॉक्टर है ”गिलोय” जो 70 रोगों को जड़ से मिटाता है, ये आसानी से बड़ी आसानी से मिल जाता है

    July 28, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.