छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पुरानी बस्ती निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष विशाल साहू ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई तथा नियमित पुलिस गश्त कराए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है ।
उन्होनें कहा कि हमारे क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा की भावना पनप रही है।
क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इनके कारण गुंडागर्दी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों बढ़ रही हैं। विशेष रूप से छात्राओं, महिलाओं, कॉलेज एवं विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में भय का माहौल है और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है किः
1. पुरानी बस्ती क्षेत्र में संचालित अवैध नशे के कारोबार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. क्षेत्र के असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।
3. पुरानी बस्ती में नियमित रूप से पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
4. महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
आपसे निवेदन है कि इस गंभीर जनहित के विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें।
यह भी पढ़ें: दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

Editor in Chief




