Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा
    Featured

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260718 214012
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मेरठ/स्वराज टुडे: कभी नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश… ऐसी खौफनाक वारदातों के लिए चर्चा में रहे मेरठ से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

    मर्डर को हादसा बताने के लिए सांप का इस्तेमाल

    यहां एक पत्नी दामिनी ने अपने ही पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.दोनों ने साल 2019 में एक दूसरे से लव मैरिज की थी. हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक कत्ल को अंजाम देने के लिए एक सांप को जरिया बनाया गया. ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि मर्डर को हादसा साबित किया जा सके. लेकिन मेरठ की हस्तिनापुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी और उसके ड्राइवर प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है.

    सांप ने काटा या सोची-समझी साजिश?

    IMG 20260718 214032

    पूरी घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भंडोरा की है. शुक्रवार की सुबह रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल के संचालक 35 साल के अतुल पवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सुबह अतुल की पत्नी दामिनी ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया और बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है.आनन-फानन में अतुल को सीएचसी हस्तिनापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घर में अतुल के बिस्तर की चादर से एक सांप भी बरामद हुआ.

    पहली नजर में यह मामला सांप के डसने से हुई सामान्य मौत का लग रहा था. लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ मवाना और थाना पुलिस को सांप का व्यवहार और परिस्थितियां संदिग्ध लगीं. पुलिस के मुताबिक, सांप एक शर्मीला जानवर होता है. वह खुद चादर के अंदर घुसकर इस तरह हमला नहीं करता.

    यह भी पढ़ें :  बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    मोबाइल की कॉल डिटेल और सांप की फोटो ने खोली पोल

    n720077995178439045372300f5e8feb6f0512a079bb561c72ec4eec00942eae463931ebbc535d411e48ebb

    पुलिस ने शक के आधार पर जब पत्नी दामिनी का टेक्निकल सर्विलांस किया और कॉल डिटेल्स खंगाली तो चौंकाने वाला सच सामने आया. दामिनी अपने ही स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ लगातार संपर्क में थी. पुलिस ने जब तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कहानी की परतें खुलती चली गईं. आरोपी तुषार के मोबाइल की जांच करने पर एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली. कड़ाई से पूछताछ में तुषार ने कबूल किया कि उसने दो सपेरों सोनू और उदय से मिलकर यह सांप खरीदा था और सोची-समझी साजिश के तहत अतुल के बिस्तर में छुड़वाया था.

    20 लाख के बीमा के लिए रची गई साजिश

    पुलिस जांच में सामने आया कि इस खौफनाक मर्डर के पीछे दो मुख्य वजहें थीं. दामिनी का अपने ही स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. तुषार अपनी पत्नी से तलाक लेकर दामिनी के साथ शादी करना चाहता था. मृतक अतुल पवार के नाम 20 लाख रुपये का बीमा था. दामिनी और तुषार इस बीमा राशि को हड़प कर आगे की जिंदगी साथ बिताना चाहते थे. इस रकम में से ₹5 लाख रुपये सांप का इंतजाम करने वाले सपेरों को देने का सौदा हुआ था.

    20 दिन पहले भी कार से टक्कर मारकर हत्या की हुई थी कोशिश

    पूछताछ में यह भी सनसनीखेज खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले भी अतुल को रास्ते से हटाने की कोशिश की थी. अभियुक्तों ने एक अर्टिगा कार से अतुल को जोरदार टक्कर मारी थी. लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उस वक्त अतुल की जान बच गई थी. जब अतुल ने घर आकर दामिनी से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो दामिनी ने चालाकी से यह कहकर टाल दिया कि ‘जब गाड़ी का नंबर ही नहीं पता, तो मुकदमा कराके क्या करेंगे.’

    यह भी पढ़ें :  Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    मेरठ पुलिस ने चंद घंटों में ही इस पूरे मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक वारदात में इस्तेमाल किए गए और बरामद हुए सांप को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों, सांप की तस्वीरों और टेक्निकल डेटा को आगे की बारीकी से जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

    यह भी पढ़ें: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    यह भी पढ़ें: 7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ…

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.