Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्रा.पं.सेन्द्रीपाली के विकास को सरपंच-सचिव ही लगा रहे ग्रहण, विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    July 13, 2026

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: ग्रा.पं.सेन्द्रीपाली के विकास को सरपंच-सचिव ही लगा रहे ग्रहण, विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    Featured

    Korba: ग्रा.पं.सेन्द्रीपाली के विकास को सरपंच-सचिव ही लगा रहे ग्रहण, विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260713 00072714
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज साहू: जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली के ग्रामीणों में सरपंच सचिव के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है । इसकी मुख्य वजह ये है कि गांव में अनेक तरह की समस्याएं व्याप्त हैं और सरपंच सचिव के पास शिकायत करने के बावजूद उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पन्ना लाल कंवर और सचिव नीतू गुप्ता गाँव  की गलियों में कभी झांकने तक नहीं आते। ग्रामीण किस हाल में रह रहे हैं उनकी क्या-क्या समस्याएं हैं इससे उन दोनों को कोई लेना-देना नहीं है ।

    IMG 20260713 00074722 IMG 20260713 00074496

    ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई तालाब है जिसमें जलकुंभियों और कूड़े कचरे का अंबार लगा है । वहां का पानी इतना बदबूदार है कि उपयोग करने में बीमारियों का भय बना रहता है। कई तालाब में पचरी निर्माण भी नहीं हुआ है और जहां पचरी है उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है ।

    IMG 20260713 00064528

    बरसों पहले सड़क निर्माण हुआ था जो अब काफी जीर्णशीर्ण हो गया है। इसकी मरम्मत की बहुत आवश्यकता है इसके अलावा गांव में नई सड़क के निर्माण की भी जरूरत है। घरों से निकले गंदे पानी की निकासी के लिए गांव में नाली ही नहीं । बार-बार की शिकायत के बाद नाली का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन उसे आधा अधूरा ही छोड़ दिया गया । जो थोड़ा बहुत निर्माण हुआ था वह भी अब टूट चुका है ।

    IMG 20260713 00065653

    स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में घर-घर शौचालय निर्माण की भी योजना थी लेकिन आज पर्यंत तक गांव के सभी ग्रामीणों को शौचालय की सुविधा नहीं मिली है । कुछ लोगों ने अपने निजी पैसों से शौचालय का निर्माण किया है तो कुछ आज भी शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं । गांव में दो सबसे बड़ी समस्या पेयजल की कमी और खुलेआम अवैध शराब की बिक्री है । जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन देने की योजना थी । कनेक्शन तो पहुंच गए लेकिन पानी सप्लाई नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें :  आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित... 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    IMG 20260713 00065116

    गांव के प्राचीन कुएं या तो सुख गए हैं या फिर वो कूड़े कचरे से पट गया है। यही एक मात्र छोटा सा कुआं है जहां के पानी को ग्रामीण निस्तारी के लिए उपयोग करते हैं । ग्रामीणों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी रिसते हुए कुएं तक पहुंच रहा है इसलिए इस कुएं का पानी भी दूषित हो चुका है यानी इसमें का पानी पीने योग्य नहीं है ।

    IMG 20260713 00071315

    वही गांव में अवैध शराब का धंधा खूब फलफूल रहा है। लोग बेखौफ होकर अवैध शराब का निर्माण कर रहे हैं और बेच रहे हैं । गांव के किशोर और बूढ़े नशे के आदी हो रहे हैं । शराब के कारण हर घर में कलह हो रहा है । गांव की सारी समस्याओं के बारे में सरपंच पन्ना लाल कंवर और सचिव नीतू गुप्ता भली भांति जानते हैं लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती । इन दोनों के कारण गांव का विकास थम सा गया है। इन ग्रामीणों ने एक बड़ा आरोप ये भी लगाया है कि क्षेत्रीय पत्रकारों की संख्या काफी ज्यादा है, जो केवल अवैध वसूली में लगे रहते हैं । वे सरपंच सचिवों के साथ सेटिंग करके चलते हैं इसीलिए वे गांव की समस्याओं को सामने नहीं लाते। उन्होंने अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    यह भी पढ़ें :  पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती दस्तावेजों का सत्यापन शुरू, 15 जुलाई तक देनी होगी जानकारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,742 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,428 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,118 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्रा.पं.सेन्द्रीपाली के विकास को सरपंच-सचिव ही लगा रहे ग्रहण, विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    July 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज साहू: जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली के ग्रामीणों में सरपंच…

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.