छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के प्रतिष्ठित City Dental Care & Implant Center, मेन रोड निहारिका, कुमार पेट्रोल पंप के पास, को भारत सरकार द्वारा स्थापित Quality Council of India (QCI) के अंतर्गत कार्यरत National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers (NABH) द्वारा प्रतिष्ठित NABH Accreditation प्रदान की गई है। यह मान्यता अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण, नैदानिक उत्कृष्टता तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है।
NABH Accreditation भारत के स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता का एक प्रतिष्ठित मानक माना जाता है। यह प्रमाणित करता है कि अस्पताल मरीजों को सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ. सरफराज़ खान ने कहा कि यह उपलब्धि केवल City Dental Care की नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम ने गुणवत्तापूर्ण उपचार, मरीजों की सुरक्षा, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था तथा उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रतिष्ठित NABH मान्यता प्राप्त हुई है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों, सहयोगियों एवं मरीजों को देते हुए उनके विश्वास एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: रिश्तेदार युवतियों को भी नहीं बख्शा, शादियों में खींच लेता था फोटो; AI से बना डाले 1000 अश्लील वीडियो

Editor in Chief




