Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील
    Featured

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    21 06 2022 thunderstorm1593101078664 22823186 15452766
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करने की अपील की गई है।
    स्वास्थय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक आपदा है, जिससे थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर जनहानि एवं गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। मौसम खराब होने, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में नागरिकों को खुले मैदान, खेत, पहाड़ी, जलाशय, पेड़ के नीचे तथा ऊँचे स्थानों पर रुकने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी पक्के भवन अथवा बंद चारपहिया वाहन में सुरक्षित आश्रय लेना चाहिए।
    बिजली कड़कने के दौरान नदी, तालाब अथवा अन्य जल स्रोतों से दूर रहें तथा धातु के कृषि उपकरण, लोहे की रॉड, तार अथवा अन्य धातु की वस्तुओं के साथ खुले स्थान पर न रहें। साथ ही, मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों का पालन करें।
    यदि कोई व्यक्ति खुले में फँस जाए तो जमीन पर पूरी तरह लेटने के बजाय दोनों पैरों को साथ रखकर नीचे झुक जाए, सिर नीचे रखें तथा अन्य लोगों से कुछ दूरी बनाए रखें। इससे आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में जोखिम कम किया जा सकता है।

    यदि किसी व्यक्ति पर आकाशीय बिजली गिर जाए तो घबराएँ नहीं। प्रभावित व्यक्ति को छूना पूरी तरह सुरक्षित होता है। उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाएँ तथा 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा निकटतम स्वास्थय संस्थान से तुरंत संपर्क करें तथा तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। यदि व्यक्ति श्वास नहीं ले रहा हो अथवा नाड़ी नहीं चल रही हो तो प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा सीपीआर प्रारंभ किया जा सकता है तथा शीघ्र अस्पताल पहुँचाना चाहिए।
    स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षाकाल के दौरान स्वयं सुरक्षित रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की जानकारी दें तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें। “जब गरज सुनाई दे, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएँ। आपकी सतर्कता ही आपका जीवन बचा सकती है।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: Korba: चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

    यह भी पढ़ें: जिस माँ ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी माँ की कातिल बन गयी 23 वर्षीय सगी बेटी, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.