Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी
    Featured

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260625 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *निगम प्रशासन की कार्यशैली पर इस बार फिर से उठे कई बड़े सवाल…

    *समय-समय में जानकारी दिये जाने पर भी अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्यवाही

    *आखिर क्यों है निगम प्रशासन ऐसे अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण पर मेहरबान ?

    *आखिर कब जागेगा प्रशासन ? पूछती है जनता…

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: शहर के हृदय स्थल व नगर पालिक निगम से महज 500 मीटर की दूरी पर वार्ड क्रमांक 17 में ही स्थित नई सड़क, सुभाष चौक के पास फुटपाथ क्षेत्र में कथित रूप से किए गए अतिक्रमण और अवैध ढलाई के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि ममतास रेस्टोरेंट से जुड़े विजय अरोरा द्वारा दिनाँक 23 मई 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे मुख्य सड़क मार्ग से सटे फुटपाथ क्षेत्र में सीमेंट, गिट्टी और बालू का मसाला डालकर ढलाई कराई गई, जिससे वर्षों से संचालित वर्षा जल एवं अन्य पानी के प्राकृतिक बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान से बहने वाला पानी पहले फुटपाथ क्षेत्र से होकर आगे दिनशॉ आइसक्रीम दुकान के समीप स्थित नाली में पहुंचता था, लेकिन ढलाई किए जाने के बाद पानी का निकास प्रभावित हो गया है। इसके चलते ढलाई स्थल के बगल वाले फुटपाथ क्षेत्र में लगातार पानी जमा होने की स्थिति बन रही है। नागरिकों का कहना है कि, बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों, दुकानदारों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    IMG 20260625 WA0008

    शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि, नगर पालिक निगम की सफाई दरोगा कविता बेहरा ने बीते 23 मई 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे ही संबंधित श्रमिकों को उक्त स्थान पर किसी प्रकार की ढलाई नहीं करने की बतौर मौखिक चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी कथित रूप से देर रात ढलाई का कार्य कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, यह कार्य प्रशासन की जानकारी से बचने के उद्देश्य से रात के समय किया गया।

    मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि, बीते दिनाँक 24 मई 2026, 25 मई 2026, 26 मई 2026, 28 मई 2026, 29 मई 2026, 31 मई 2026, से लेकर 05 जून 2026, 06 जून 2026, 12 जून 2026, 19 जून 2026, 22 जून 2026, 24 जून 2026 तक भी नगर पालिक निगम के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों/सभापति को कई बार समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से दिनाँक व समयावधि की प्रदर्शित फोटो और जलभराव की स्थिति से संबंधित जानकारी भेजी गई है एवं समय-समय पर कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर व समय-समय पर कई बार मोबाईल कॉल के माध्यम से भी शिकायतें की जा चुकी है। इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

    इसके अलावा कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी तक को व्हाट्सएप के माध्यम से भी बीते दिनाँक 25 मई 2026, 28 मई 2026, 31 मई 2026 से 01 जून 2026, 05 जून 2026, 06 जून 2026 तक को दिनाँक व समयावधि की प्रदर्शित तस्वीरों और जलभराव की स्थिती की संबंधित जानकारी से भी अवगत कराया जा चुका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि, उन्होंने दो बार पहली बार बीते दिनाँक 26 मई 2026 को व जब दूसरी बार बीते दिनाँक 08 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से कलेक्ट्रेट स्थित उनके कक्ष में उनसे मिलकर भी उन्हे समस्या बताई, तब कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा शिकायतकर्ता को यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है कि वो मेरा काम नहीं है, कमीश्नर का काम है, कमीश्नर को मैंने भेज दिया था, कमीश्नर को समझ में आऐगा तो वो करेंगे, उनको समझ में नहीं आऐगा तो वो नहीं करेंगे। बहरहाल जलभराव के इस मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    शिकायतकर्ता ने आगे यहाँ तक भी बताया है कि उनके द्वारा बीते दिनाँक 01 जून 2026 को टोल-फ्री-नंबर निदान 1100 में कॉल कर जलभराव की स्थिति से संबंधित शिकायत तक दर्ज कराई जा चुकी है इसके बावजूद भी आज दिनाँक तक उस शिकायत पर कोई कार्यवाही तक भी नहीं की गई है। आखिरकार शिकायतकर्ता द्वारा छत्तीसगढ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में कॉल करके जलभराव की स्थिति की संबंधित शिकायत बीते दिनाँक 23 जून 2026 को दर्ज कराई गई। अब इसमें आगे यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस जलभराव के मामले में ठोस कार्यवाही होने में आगे और कितने दिनों तक का समय लगेगा ? या फिर कहीं ठोस कार्यवाही होते तक इस बार पूरी बरसात भरके बीत जाने का समय तो न लग जाऐगा कहीं ? या फिर इस बार भी स्थिति जस की तस ही मौजूद रहेगी ?

    स्थानीय नागरिकों ने जनहित को देखते हुए संबंधित फुटपाथ पर की गई कथित अवैध ढलाई को तत्काल हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को पूर्ववत बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो बरसात के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या निरंतर बनी रहेगी, जिससे कभी भी किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना दुर्घटना के गटित होने और लोगों को डेंगु, मलेरिया, टाइफाइड वगैरह जैसी कई गंभीर बिमारीयों की चपेट में आने से भी इंकार किया नहीं जा सकता है।

    आपको बता दें कि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक और कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.