छत्तीसगढ़
चिरमिरी/स्वराज टुडे: 19 जनवरी 2026 को चिरमिरी तानसेन भवन में कोयला मज़दूर सभा, एचएमएस का अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें नई कार्यकारणी का चुनाव हुआ। जिसमें दीपका के गिरिजा साहू को केंद्रीय मंत्री चुना गया।
वहीं कोयला मज़दूर सभा एचएमएस के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर, श्री केदारनाथ अग्रवाल केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रभारी कोरबा संभाग की अनुशंसा पर गिरिजा साहू को गेवरा क्षेत्र एवं दीपका क्षेत्र का जेसीसी सदस्य मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।
कर्मठ, निष्ठावान और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाने वाले गिरिजा साहू की नियुक्ति से संगठन को यकीनन नई दिशा मिलेगी । मजदूरों के हक के लिए उनकी आवाज को प्रबंधन व शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होगी ।





यह भी पढ़ें: खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त
यह भी पढ़ें: कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर
यह भी पढ़ें: TMC नेता परितोष दत्ता गिरफ्तार, सुरेंद्रनाथ कॉलेज हथियार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Editor in Chief





