Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण
    Featured

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260606 WA0031
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। आयोजित समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह तथा नेहरू नगर वार्ड के पार्षद श्री कृपाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों, बालको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ। अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु बालको के प्रयासों की सराहना की।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सड़क निर्माण में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नेहरू नगर में निर्मित यह सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी इस सामुदायिक भवन का अधिकतम उपयोग करें तथा इसे सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाएं।

    बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य इस सामुदायिक भवन को नागरिकों को समर्पित कर लोगों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। किसी भी समाज के विकास में बेहतर बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालको इस प्रगति का सहभागी बनकर प्रसन्न है। हम स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने हमारे कार्यों पर विश्वास जताया और निरंतर सहयोग प्रदान किया।“

    यह भी पढ़ें :  ​​​​10 की उम्र में छोड़ा घर...सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    यह भवन विभिन्न सामुदायिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहित गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। भवन में रैंप सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन की पहुंच सुगम बनाई गई है। यह सभी के लिए सुलभ एवं समावेशी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    IMG 20260606 WA0030

    सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026

    समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,599 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,055 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026902 Views
    Don't Miss

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता…

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.