Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260601 WA0006
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व स‌द्भावना भवन में नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान, कोरबा के संचालक भाता ए. केरकेट्टा जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बी. के. शेखर राम सिंह ‌द्वारा किया गया।

    IMG 20260601 WA0007 IMG 20260601 WA0005

    मुख्य अतिथि भ्राता ए. केरकेट्टा जी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

    इस अवसर पर बी. के. रुकमणी दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति की आत्मिक शक्तियों को कमजोर कर देता है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सशक्त बनाकर किसी भी प्रकार की बुरी आदत से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने आत्मिक जागरूकता को नशामुक्त जीवन का आधार बताया।

    IMG 20260601 WA0008 IMG 20260601 WA0009

    बी. के. बिंदु दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के द्वारा व्यक्ति नशे की प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी को स्वयं नशामुक्त रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में बी. के. पूजा बहन ने नशामुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा क्षणिक सुख का आभास देता है, लेकिन जीवन में अनेक समस्याओं और बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आहवान किया।

    यह भी पढ़ें :  "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹1,55,440 की राशि वापस दिलाई गई

    कार्यक्रम के दौरान बी. के. मधुबाला बहन ‌द्वारा सभी उपस्थितजनों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास कराया गया। मेडिटेशन के माध्यम से उन्होंने आत्मिक शांति, मानसिक सशक्तिकरण एवं नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्त होने के लिए सकारात्मक संकल्पों का अनुभव कराया।

    इसके पश्चात बी. के. बिंदु दीदी ‌द्वारा सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा (प्लेज) दिलाई गई। सभी ने तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

    इसी तारतम्य में कोरबा रेलवे स्टेशन में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के स्टेशन मास्टर एवं बी. के. बिंदु दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    स्टेशन मास्टर ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती है तथा इसके प्रति जागरुकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं बी. के. बिंदु दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक जीवनशैली और आत्मचिंतन के द्वारा व्यक्ति अपने जीवन को व्यसनों से मुक्त कर सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आमजन को नशामुक्ति प्रदर्शनी के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली के लाभों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन कर अनेक लोगों ने नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प दोहराया गया।

    यह भी पढ़ें :  फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय;heal your mind heal your life; एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम ;खुशियों का पासवर्ड; कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    यह भी पढ़ें: Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ विश्व सद्भावना भवन, कोरबा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    July 17, 2026

    Korba: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 17, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,439 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को…

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.