Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026

    Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 25, 2026

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव
    Featured

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260520 WA0595
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, परंपरा, कला और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोक जीवन की सादगी और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा लोक कलाकारों एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

    कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू, डायरेक्टर ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन (ALLVA Foundation) एवं चेयरमैन, अलवा फाउंडेशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और लोक जीवन की अनमोल विरासत का प्रतीक है। आज तेजी से बदलते आधुनिक परिवेश में हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं कहीं न कहीं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे समय में “हमर माटी के मड़ई तिहार” जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत आवश्यक और सार्थक पहल हैं।

    उन्होंने कहा कि मड़ई तिहार सदियों से छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। गांवों में आयोजित होने वाली मड़ई केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह सामाजिक मेल-मिलाप, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोक जीवन की आत्मा को अभिव्यक्त करने का उत्सव है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण परिवेश की परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विविधता को मंच प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    डॉ. साहू ने आगे कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और आत्मीयता की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और लोक संस्कारों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “हमर माटी के मड़ई तिहार” युवाओं को अपनी संस्कृति को समझने, अपनाने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

    अलवा फाउंडेशन के फाउंडेशन होमन देशमुख ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गांवों और कस्बों में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता। इस मड़ई तिहार के माध्यम से लोक कलाकारों, शिल्पकारों, पारंपरिक वाद्य यंत्र कलाकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य जैसे पंथी, करमा, सुवा, राऊत नाचा एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प एवं ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल, सांस्कृतिक परिचर्चाएं तथा युवाओं एवं बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

    महोत्सव में प्रदेशभर से लोक कलाकार, सांस्कृतिक दल एवं ग्रामीण प्रतिभाएं शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल को छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पारंपरिक शैली में सजाया जाएगा, जिससे लोगों को गांव की मड़ई और लोक जीवन का वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सके।

    आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन जैसे विषयों को भी समाज के सामने प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने जिलेवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं कला प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी संस्कृति से जुड़ा रहता है, तभी उसकी पहचान और आत्मा जीवित रहती है।

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

    यह भी पढ़ें: Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    यह भी पढ़ें: सरयू नदी के तट पर दिखा खौफनाक मंजर, सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, ठगे से देखते रह गए लोग

    यह भी पढ़ें: नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त, कोरबा जिले को मिले 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    November 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार…

    Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 25, 2026

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.