Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील
    Featured

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260514 WA0006
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद अंसारी ने शुरू की “गब्बर फाइल्स” की पहल, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जवाबदेही तय करने का दावा

    रायपुर /अम्बिकापुर (स्वराज टुडे):  व्यवस्था की खामियों, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और आम जनता की अनसुनी शिकायतों के बीच एक नई डिजिटल जन-पहल सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद अंसारी ने अपने फेसबुक वाल के माध्यम से “गब्बर फाइल्स — सच का डिजिटल रिकॉर्ड” नामक एक वैधानिक डिजिटल मंच शुरू करने की घोषणा की है।
    इस पहल का उद्देश्य आम जनता, पीड़ित व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कर्मचारियों और ईमानदार अधिकारियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना बताया गया है, जहाँ वे जनहित से जुड़े दस्तावेज़, शिकायतें और डिजिटल साक्ष्य साझा कर सकें।

    “सबसे ज्यादा परेशान आम आदमी”

    अपने विस्तृत पोस्ट में अकील अहमद अंसारी ने वर्तमान व्यवस्था की कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि आज देश का आम आदमी रोज़ सिस्टम से लड़ रहा है। कहीं सड़कें कागज़ों में बन जाती हैं लेकिन ज़मीन पर टूटी रहती हैं, कहीं अस्पतालों में इलाज नहीं, तो कहीं स्कूलों में शिक्षा का स्तर कमजोर है।
    उन्होंने यह भी कहा कि बिना रिश्वत कई लोगों का काम नहीं हो पा रहा, कई लोग झूठे मामलों, ज़मीन फर्जीवाड़े, सरकारी लापरवाही और निजी संस्थाओं की मुनाफाखोरी से परेशान हैं। पोस्ट में यह सवाल भी उठाया गया कि आखिर आम जनता अपनी शिकायत लेकर जाए तो कहाँ जाए?

    “ईमानदार अधिकारी भी परेशान”

    पोस्ट में केवल जनता की समस्याओं का ही उल्लेख नहीं किया गया, बल्कि सिस्टम के भीतर कार्यरत ईमानदार कर्मचारियों और अधिकारियों की परेशानियों को भी सामने लाने की कोशिश की गई है।
    अकील अहमद अंसारी ने लिखा कि कई विभागों में स्टाफ पॉलिटिक्स, चमचागिरी, गलत लोगों का प्रभाव, ईमानदार लोगों पर दबाव और ऊपर से नीचे तक दलाली जैसी स्थितियाँ बनी हुई हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी सच जानते हैं, लेकिन अकेले पड़ जाने या प्रताड़ना के डर से सामने नहीं आ पाते।

    यह भी पढ़ें :  21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    क्या है “गब्बर फाइल्स”?

    “गब्बर फाइल्स” को एक “वैधानिक डिजिटल जनमंच” बताया गया है। इसके माध्यम से —
    ●■आम जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी
    ● पीड़ित व्यक्ति अपनी बात और साक्ष्य साझा कर सकेंगे
    ● कर्मचारी और अधिकारी गोपनीय रूप से तथ्य उपलब्ध करा सकेंगे
    ● दस्तावेज़ों और डिजिटल साक्ष्यों का प्रारंभिक सत्यापन किया जाएगा
    ● वैधानिक और तथ्यात्मक जांच के बाद संबंधित विभागों को सक्रिय करने का प्रयास होगा

    जनहित के मामलों को सार्वजनिक विमर्श तक पहुंचाया जाएगा
    पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी और अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उनके अच्छे कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि जनहित के खिलाफ कार्य करने वालों को दस्तावेज़ों और कानून के आधार पर जवाबदेह बनाने की कोशिश होगी।

    पहचान गोपनीय रखने का दावा

    इस पहल में शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखने की बात भी कही गई है। पोस्ट के अनुसार कोई व्यक्ति चाहे तो सीधे संपर्क कर सकता है या गोपनीय रूप से जानकारी साझा कर सकता है। हर स्थिति में उसकी पहचान सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।
    साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह मंच किसी भी प्रकार की निजी हिंसा, धमकी, उगाही या गैर-कानूनी गतिविधि का समर्थन नहीं करेगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादा के दायरे में संचालित करने का दावा किया गया है।

    सोशल मीडिया पर मांगी जनता की राय

    फेसबुक पोस्ट में लोगों से यह भी पूछा गया है कि क्या वे “सिस्टम में रहकर सिस्टम की सफाई” की शुरुआत चाहते हैं? क्या वे चाहते हैं कि केवल वायरल वीडियो नहीं, बल्कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जवाबदेही तय हो?
    इसी के साथ लोगों से इस मुहिम पर अपनी राय देने और इसे अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।
    पोस्ट के अंत में एक संदेश विशेष रूप से लिखा गया है —
“गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील अहमद अंसारी

    यह भी पढ़ें :  खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,684 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026931 Views
    Don't Miss

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की…

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.