Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026

    निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    Featured

    निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    home guard javan suicide
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कवर्धा/स्वराज टुडे: कबीरधाम जिले के छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बैरक के बाथरूम में एक होमगार्ड जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    क्या है पूरा मामला ?

    मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी, निवासी जंगल रेंगाखार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद मेरावी होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहता था। इसी कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे कुछ दिनों पहले निलंबित कर दिया गया था।

    कैसे हुआ घटना का खुलासा ?

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद मेरावी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

    थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

    मामले में थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नगर सैनिक विनोद मेरावी द्वारा बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। मृतक कुछ दिनों से निलंबित था और नशे की लत से भी परेशान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट ने मचा दी सनसनी

    इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ कथित व्हाट्सएप चैट और महिला से बातचीत के स्क्रीनशॉट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला सैनिकों से अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने जैसे आरोप लग रहे हैं। हालांकि इन वायरल चैट और तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इनके सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

    जवानों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि विभाग में अधिकारियों द्वारा अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए कभी भी किसी सैनिक को सस्पेंड या बर्खास्त कर दिया जाता है। कई कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध करने वालों पर कार्रवाई का डर दिखाया जाता है, जिससे जवान मानसिक दबाव में रहते हैं।

    गौरतलब है कि इससे पहले कोरबा जिले में भी होमगार्ड विभाग के अधिकारियों पर महिला उत्पीड़न और मनमानी के आरोप सामने आए थे। उस मामले ने प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब कवर्धा की घटना ने एक बार फिर विभागीय व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

    मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं विभागीय स्तर पर भी अंदरूनी चर्चा तेज हो गई है। जवान की आत्महत्या के पीछे केवल व्यक्तिगत कारण थे या फिर विभागीय प्रताड़ना और दबाव भी इसकी वजह बना, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले ने होमगार्ड विभाग की छवि को ताक पर रख दिया है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम, माताओं से मिलकर किया उनका सम्मान, जाना हाल-चाल और मनाया मातृत्व दिवस

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    यह भी पढ़ें: Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    यह भी पढ़ें: Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026

    बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    May 11, 2026

    Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    May 10, 2026

    Raipur: मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम, माताओं से मिलकर किया उनका सम्मान, जाना हाल-चाल और मनाया मातृत्व दिवस

    May 10, 2026

    Kolkata: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

    May 10, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026958 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026859 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026817 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    आज का राशिफल : आज 11 मई 2026 का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं और सामाजिक उत्तरदायित्वों…

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026

    निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    May 11, 2026

    बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.