Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद
    Featured

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260506 WA0005
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *📱“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी पहल

    *🔹बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग ₹11.50 लाख।

    *🔹पिछले 04 माह में 200 से अधिक मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए।

    *🔹Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme एवं OnePlus कंपनी के मोबाइल शामिल।

    कोरबा/स्वराज टुडे:  जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज कर उन्हें बरामद किया गया।

    IMG 20260506 WA0000 IMG 20260506 WA0001

    साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना/चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा। बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों जैसे Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme एवं OnePlus के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल की मदद से इन्हें खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

    IMG 20260506 WA0002 IMG 20260506 WA0003

    आज साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 75 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹11,50,000/- है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने कोरबा police की कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    IMG 20260506 WA0004 IMG 20260506 WA0006

    उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले 04 महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों to वापस दिलाया जा चुका है। पूर्व में भी कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए हैं।

    कोरबा पुलिस की यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    *🔷CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:*

    ✅ वेबसाइट – https://www.ceir.gov.in⁠� पर जाएं।
    ✅ “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
    ✅ मोबाइल संबंधी जानकारी, पुलिस कंप्लेंट की कॉपी, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल अपलोड करें।
    ✅ आवेदन सबमिट करने के बाद पुलिस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल ट्रैक किया जाएगा।
    ✅ मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना/साइबर पुलिस थाना द्वारा सूचना दी जाएगी।

    *📣 जनता से अपील:*

    यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

    *यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं:*

    📞 तुरंत 1930 डायल करें।
    👮🏻‍♂️नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना
    💻 अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।
    📢*साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका बचाव है।*
    कोरबा पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

    👉 Official Channel Of Korba Police

    https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53x

    https://www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/

    https://www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==

    यह भी पढ़ें: Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    यह भी पढ़ें: Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026

    Raipur: रायपुर में साहित्यकारों का हुआ सम्मान,‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को भी मिला सम्मान

    August 23, 2026

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026

    Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,870 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    कुरुक्षेत्र/स्वराज टुडे: कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति…

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026

    Raipur: रायपुर में साहित्यकारों का हुआ सम्मान,‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को भी मिला सम्मान

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.