Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर
    Featured

    Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7110017311777947612791f279ce3b14406a7bf89ffbf61ef5ed494331f02091261b45da9caebe8959b29e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में लगातार तीन बार से सत्ता संभाल रहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी हार मिली है। भाजपा ने डबल सेंचुरी लगाते हुए जीत हासिल की है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 148 है और इस तरह भाजपा को यह बड़ी जीत मिली है।

    INDIA अलायंस का मुखिया बनने का सपना टूटा

    पार्टी अगले सालों तक बिना किसी आशंका के सरकार चला सकेगी। वहीं ममता बनर्जी ने सिर्फ बंगाल की सत्ता ही नहीं खोई है बल्कि उनकी कई उम्मीदों को झटका लगा है। टीएमसी की इस हार का असर दिल्ली तक होगा और ममता बनर्जी का कद भी घटेगा। 2024 से पहले और उसके बाद तक बीच-बीच ऐसी मांग उठती थी कि ममता बनर्जी को ही INDIA अलायंस की कमान सौंप दी जाए। अब इस पर लगाम लगेगी। यदि वह अपने ही राज्य की सत्ता खो चुकी हैं तो फिर INDIA अलायंस का नेता बनने का ख्वाब भी पूरा होना मुश्किल है। यही नहीं उनके लिए पार्टी को पहले की तरह मजबूत बनाए रखना भी मुश्किल होगा।

    TMC के जीते हुए कुछ विधायक बदल सकते हैं पाला

    बंगाल की जैसी राजनीति है, उसमें संभावना है कि टीएमसी के कुछ जीते हुए विधायक और अन्य नेता भी पलटी मारते हुए भाजपा में ही चले जाएं। इन चुनाव नतीजों से राज्यसभा के समीकरण में भी बदलाव हो जाएगा और भाजपा की सीटों में इजाफा होगा। इस तरह विधानसभा इलेक्शन का रिजल्ट सीधे तौर पर संसद में भी असर डालेगा। यही नहीं 2029 के आम चुनाव में टीएमसी कितनी मजबूत रहेगी, यह भी देखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद उसका तीसरा नंबर है। ऐसे में यदि उत्तर प्रदेश या अन्य किसी बड़े राज्य में भाजपा की ताकत कम होती है तो उसे बंगाल से बैलेंस करने का मौका मिलेगा। ममता बनर्जी की इस हार से विपक्ष सामूहिक तौर पर भले ही कमजोर हुआ है, लेकिन कांग्रेस को इससे ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वजह यह कि ममता बनर्जी अकसर कांग्रेस की लीडरशिप को ही टारगेट करती रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने केरल में जीत कर अपनी ताकत बढ़ाई है। अब उसका विपक्षी INDIA अलायंस में अपरहैंड रहेगा। वहीं अधीर रंजन चौधरी जैसे नेता फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

    अभिषेक बनर्जी के लिए भी पार्टी में मुश्किल होंगे हालात

    एक अहम बात यह भी है कि टीएमसी में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर भी चर्चाएं चलती रही हैं। पार्टी में उनके बढ़ते दखल को लेकर एक असंतोष रहा है। ममता बनर्जी के करीबी नेता भी उनसे असहज रहे हैं। अब जब पार्टी हार गई है तो फिर इसका ठीकरा कहीं न कहीं अभिषेक के सिर भी कुछ लोग फोड़ना चाहेंगे। इस तरह ममता बनर्जी ने बंगाल में हार झेलकर कई चिंताओं को एक साथ बढ़ा लिया है। अहम बात यह है कि नंदीग्राम, सिंगूर और भंगार समेत तीनों ही ऐसे इलाकों में टीएमसी हारी है, जिन्हें कभी उसका गढ़ माना जाता था।

    यह भी पढ़ें: तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    यह भी पढ़ें: Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    यह भी पढ़ें: मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती – CGESB: आप भी शिक्षा के क्षेत्र में जाकर नौकरी करना…

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.