Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026
    Featured

    RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7103990661777485315030e14625fa0d21b6a06220338e612ec707bd9c797d3a4e50711cc869aedc84a6cc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जो युवा बैंकिंग और आर्थिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-B अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

    कुल 60 पद भरे जाएंगे, जिसमें जनरल के अलावा DEPR और DSIM जैसे विशेष कैडर शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया आज 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 20 मई तक चलेगी. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो स्थिर सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी और प्रतिष्ठा चाहते हैं.

    RBI ग्रेड-B में कुल 60 पदों की भर्ती

    RBI सर्विस बोर्ड ने 28 अप्रैल को आधिकारिक अधिसूचना जारी की. इसमें जनरल कैडर, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DSIM) के लिए कुल 60 पदों की भर्ती की जा रही है.

    उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यह भर्ती सीधी भर्ती (DR) के तहत हो रही है.

    जनरल कैडर के लिए योग्यता

    जनरल पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह 50% रखा गया है. यदि उम्मीदवार ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो उसमें 55% अंक होने चाहिए (आरक्षित वर्ग के लिए पास मार्क्स पर्याप्त). आयु सीमा सामान्यतः 21 से 30 वर्ष है. यह पद उन सभी स्नातकों के लिए अच्छा विकल्प है जो बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश चाहते हैं.

    DEPR और DSIM पदों की खास शर्तें

    यह भी पढ़ें :  एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

    DEPR पद अर्थशास्त्र या फाइनेंस में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए है. न्यूनतम 55% अंक चाहिए (आरक्षित वर्ग के लिए 50%). PhD या रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. DSIM पद के लिए स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स या डेटा साइंस में मास्टर डिग्री जरूरी है. 55% अंक अनिवार्य हैं. चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स करने वालों को 60% अंकों के साथ मौका मिल सकता है. उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवारों को यहां भी फायदा होगा.

    आवेदन शुल्क और सैलरी डिटेल

    सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1003 रुपये (18% GST सहित) देने होंगे. SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को केवल 118 रुपये सूचना शुल्क देना होगा. RBI कर्मचारियों को कोई फीस नहीं लगेगी. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 78,450 रुपये प्रतिमाह मिलेगी. इसके अलावा DA, HRA, ग्रेड पे और अन्य भत्ते मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी डेढ़ लाख के करीब हो जाती है.

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    1. ● सबसे पहले opportunities.rbi.org.in या rbi.org.in पर जाएं.
    2. ● होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और Grade B (DR) 2026 नोटिफिकेशन चुनें.
    3. ● Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
    4. ● फॉर्म में सारी डिटेल्स भरें, फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और घोषणा अपलोड करें.

    फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें ताकि बाद में कोई समस्या न हो.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    यह भी पढ़ें:Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 

    यह भी पढ़ें :  Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस वाले सबसे ज्यादा बेरोजगार! कौन सा कोर्स करने वालों को तुरंत मिल रही नौकरी?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026

    Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,822 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    छत्तीसगढ़ कटघोरा/स्वराज टुडे: क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.