Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप
    Featured

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2026Updated:April 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260423 213150
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सीहोर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैला दी है. जिला कृषि अभियांत्रिक विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आरोपी अधिकारी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

    6 महीने से चल रहा था शोषण का सिलसिला

    पीड़िता के अनुसार, सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी योगराज सावरकर पिछले 5-6 महीनों से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला का आरोप है कि अधिकारी उसे ऑफिस के काम, फाइल पर साइन कराने या ‘प्रसाद’ खिलाने के बहाने अपने घर बुलाते थे और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे. पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक अकेली महिला है और नौकरी जाने के डर से अब तक चुप थी, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है.

    आज बढ़िया चीज लाए थे, घर आ जाओ

    वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अधिकारी की आवाज़ सुनी जा सकती है, जिसमें वह महिला पर घर आने का दबाव बना रहा है. ऑडियो में वह कह रहा है, “आज बढ़िया चीज़ लाए थे तुम्हारे लिए, आओ तो सही.” जब महिला अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर मना करती है, तो वह उसे मंडे को आने के लिए राजी करने की कोशिश करता है. महिला ने आरोप लगाया कि अगर वह घर नहीं जाती थी, तो अधिकारी उसे ऑफिस में धमकाते थे और उसकी सैलरी रोकने की धमकी देते थे.

    यह भी पढ़ें :  नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    रिश्वत कांड में भी फंसे हैं अधिकारी?

    महिला कर्मचारी ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी योगराज सावरकर पर पहले से ही लोकायुक्त की जांच चल रही है. उन पर रिश्वत लेने का एक मामला दर्ज है. महिला ने बताया कि अधिकारी का परिवार देवास में रहता है और वह सीहोर में अकेले रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर वे महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते हैं.

    पुलिस की जांच शुरू: दोनों पक्षों के अपने दावे

    महिला ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष ने भी अपना आवेदन दिया है. अधिकारी का दावा है कि महिला लंबे समय से ऑफिस से अनुपस्थित (Absent) थी और सैलरी पाने के लिए वह इस तरह का झूठा दबाव बना रही है. फिलहाल सीहोर पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही है.

    इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जाँच बेहद जरूरी

    बहरहाल अभी ये कहना मुश्किल है कि इस मामले में कौन सही है और कौन गलत , लेकिन ऐसी घटनाओं में दोषी कोई भी हो सकता है । जहां अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव डालकर उनके साथ मनमाने व्यवहार करना कोई बड़ी बात नहीं है वहीं अधीनस्थ कर्मचारी भी अपनी बात मनवाने के लिए अपने अधिकारी पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे सकते हैं । लिहाजा इस सनसनीखेज मामले में जाँच अति आवश्यक है उसके बाद जो भी दोषी निकले उन पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    यह भी पढ़ें: छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण – जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

    April 23, 2026

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026775 Views
    Don't Miss

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले…

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.