Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026

    अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव- बीके भगवान भाई

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Patna: एम्स में मिलेगी बिना एग्जाम के नौकरी, 67 हजार मिलेगी सैलरी; 16 से 18 अप्रैल होगा इंटरव्यू
    Featured

    Patna: एम्स में मिलेगी बिना एग्जाम के नौकरी, 67 हजार मिलेगी सैलरी; 16 से 18 अप्रैल होगा इंटरव्यू

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    orig untitled1584903685 1727568919
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: एम्स पटना ने सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा, बल्कि सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज जांच के जरिए चयन किया जाएगा.

    चयनित उम्मीदवारों को बढ़िया सैलरी दी जाएगी. इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक किया जाएगा. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह तय समय और सभी डाक्यूमेंट्स लेकर पहुंचें. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.

    नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है. एनेस्थिसियोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी में 4-4 पद रखे गए हैं. वहीं एनाटॉमी, इमरजेंसी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन व टॉक्सिकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन व ब्लड बैंक में 2-2 पद हैं. बायोकेमिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और फिजिकल मेडिसिन व रिहैबिलिटेशन में 1-1 पद रखा गया है. इसके अलावा सीटीवीएस, सीएफएम और साइकैट्री में 3-3 पद, जनरल सर्जरी और क्लिनिकल हेमेटोलॉजी में 5-5 पद, जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन में 9-9 पद तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.

    ये है जरूरी योग्यता

    वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम, एमसीएच या समकक्ष पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. डिग्री ऐसे संस्थान से हो जो National Medical Commission या National Board of Examinations in Medical Sciences से मान्यता प्राप्त हो.

    उम्र सीमा

    इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है. 45 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर सकते हैं. हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र में छूट दी गई है. ओबीसी कैंडिडेट्स को तीन साल, एससी-एसटी को 5 वर्ष और PwBD कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट दी गई है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा ईकाई द्वारा 1 जून से BPL महिलाओं को ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण, पंजीयन के लिए यहां करें संपर्क

    सैलरी कितनी मिलेगी?

    उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज, प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं. कागज पूरे न होने पर इंटरव्यू में दिक्कत हो सकती है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67,700 रुपये वेतन दिया जाएगा.

    कब होगा इंटरव्यू?

    इंटरव्यू 16 से 18 अप्रैल तक ‘समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन’ में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. हालांकि उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे ‘ई-क्लासरूम, प्रशासनिक भवन’ में पहुंचना जरूरी है, ताकि दस्तावेज जांच समय पर हो सके. इंटरव्यू के दिन ही आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर जमा करना होगा. साथ ही निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: Sakti: न्याय की उम्मीद, पीड़ित परिवार ने बयां किया अपनो से बिछड़ने का दर्द, बांग्लादेशी समझ कर केरल में हुई थी छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या

    यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

    यह भी पढ़ें: Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026

    अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव- बीके भगवान भाई

    May 27, 2026

    कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु को पुन: अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    May 27, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ F.I.R. दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    May 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,558 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,006 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026890 Views
    Don't Miss

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026

    * सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को सामने आने की…

    अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव- बीके भगवान भाई

    May 27, 2026

    कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु को पुन: अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया

    May 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.