Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bilaspur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/Dig रजनेश सिंह द्वारा चेतना अभियान की अनोखी पहल, बिलासपुर में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका
    Featured

    Bilaspur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/Dig रजनेश सिंह द्वारा चेतना अभियान की अनोखी पहल, बिलासपुर में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260406 WA0046
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *सियान चेतना के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान,

    *बिलासपुर पुलिस में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका

    *अपराध नियंत्रण/रोकथाम पुलिस के सकारात्मक कार्यों को आम जनता को बता कर सकारात्मकता लाने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु कार्य करेंगे ।

    बिलासपुर/स्वराज टुडे:  पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने की दिशा में बिलासपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक सराहनीय और अनूठी पहल की है।जिले भर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पुलिस विभाग और आम जनता की मदद करते नजर आएंगे।

    इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड्डी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वर्तमान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर, पुलिस लाइन डीएसपी मंजूलता केरकट्टा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    IMG 20260406 WA0045

    रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मिला नया टास्क

    बैठक में SSP रजनेश सिंह ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं। इनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।रिटायर्ड कर्मियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई। उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें फिर से समाज और पुलिस विभाग की सेवा का अवसर मिलेगा। जिलेभर में देंगे विशेष योगदान, नई व्यवस्था के तहत रिटायर्ड पुलिसकर्मी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देंगे, जैसे—
    ● स्थानीय स्तर पर निगरानी और सूचना साझा करना,

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    ● सामाजिक विवादों के समाधान में सहयोग,

    ● युवाओं को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना,

     

    ● पुलिस की जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करना,

    ● चेतना अभियान के विभिन्न चरणों को जिसमे अपराध/ ठगी/ धोखा धड़ी जैसे घटना से बचाने हेतु साइबर अपराध,महिला बाल अपराध, संगठित अपराध, दुर्घटना नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना ।

    पहले ड्रोन, अब अनुभव का उपयोग

    SSP रजनेश सिंह द्वारा पहले ही आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन का उपयोग कर पुलिसिंग को मजबूत किया गया है। अब इस नई पहल के जरिए अनुभवी रिटायर्ड कर्मियों को जोड़कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ साथ बेसिक पुलिसिंग के बिट प्रणाली भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया ।

    जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा विश्वास इस पहल से न केवल पुलिस विभाग को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता के बीच भी विश्वास बढ़ेगा। अनुभवी और सम्मानित रिटायर्ड पुलिसकर्मी समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगे।

    बिलासपुर पुलिस की यह पहल एक नया मॉडल साबित हो सकती है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Korba: पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

    यह भी पढ़ें: Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में अब 'नो कोर्ट, सीधा डिपोर्ट': CM शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को BSF को सौंपने का दिया आदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,544 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026998 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026885 Views
    Don't Miss

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप…

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.