Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार
    Featured

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नितेश बत्रा के साथ मारपीट कर अधमरे हालत में थाना अभनपुर क्षेत्रंातर्गत ग्राम भरेंगाभाठा के मुरूम गड्ढे में कर दिये थे दफन।

    * प्रेम प्रसंग को लेकर दिये थे हत्या की घटना को अंजाम।*

    * प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी है फरार जिसकी की जा रहीं है पतासाजी।

    * आरोपियों के कब्जे से आटो, लकड़ी व अन्य सामान किया गया है जप्त।

    * आरोपी/अपचारी घटना को अंजाम देने के बाद हो गये थे फरार।

    * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    * आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 97/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

    रायपुर/स्वराज टुडे: विवरण – दिनांक 21.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा से नवागांव जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक मुरूम गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दफन है, जिसमें शव का एक हाथ एवं एक पैर जमीन से बाहर दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही थाना अभनपुर पुलिस एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मुरूम गड्ढे में दफनाया गया है, जिसका एक हाथ और एक पैर जमीन के ऊपर निकला हुआ था। जिस पर थाना अभनपुर में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत शव का उत्खनन कराया गया। उत्खनन के पश्चात शव एक पुरुष का पाया गया, जिसकी आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के मध्य थी। शव का पी.एम. कराने पर डॉ. द्वारा मृतक के गर्दन पर गहरा आघात से मृतक का श्वासनली में चोट लगने एवं गहरा आघात से संभवतः मृतक को अधमरा अवस्था में ही मुरूम गढ्ढा में दफन करने से मृतक के नाक, मुंह से होते श्वांसनली के अन्दर तक मिट्टी जाने से श्वांसनली अवरूद्ध होने से मृत्यु होना एवं मृत्यु की प्रकृति होमीसाईडल होना लेख किया गया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 97/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    इस अंधे कत्ल की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा प्रकरण के शीघ्र खुलासे हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री तुसली राम लेकाम, थाना प्रभारी अभनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम तथा प्रभारी एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट निरीक्षक सचिन सिंह को मृतक की पहचान स्थापित करने एवं अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना अभनपुर पुलिस एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा मृतक की पहचान हेतु आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा जिले एवं सीमावर्ती जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों के विवरण, हुलिया एवं अन्य उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर मिलान किया जाने लगा।

    जांच के दौरान थाना माना में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले से संबंधित व्यक्ति के कपड़ों, टैटू एवं अन्य वस्तुओं का मिलान मृतक से किया गया, जो काफी हद तक समान पाया गया। इसके आधार पर गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जिसमें परिजनों ने मृतक की पहचान नितेश बत्रा पिता दयाराम बत्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी माना, रायपुर के रूप में की।

    इसके पश्चात टीम द्वारा मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा उसके निवास स्थान के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी एकत्रित की गई। घटना स्थल ब्लाइंड स्पॉट में स्थित होने के कारण टीम द्वारा आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही मुखबिर सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।

    इसी क्रम में टीम को घटना में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान श्याम सुंदर सोनी निवासी बोरियाकला मुजगहन रायपुर के रूप में की गई। उसकी तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि वह आलू, प्याज एवं कलिंदर का व्यवसाय करता है तथा वह काम करने हेतु अन्य कर्मचारी भी रखा है तथा घटना के पश्चात वह एवं उसके कर्मचारी फरार हो गए हैं। इससे टीम का संदेह और अधिक गहरा हुआ तथा आरोपियों की सक्रिय रूप से पतासाजी प्रारंभ की गई।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू एवं विधि के साथ संघर्षरत दो बालक को पकड़ा गया।

    आरोपी श्याम सुंदर सोनी एवं सावित्री साहू के मध्य प्रेम संबंध था। दिनांक 16.03.26 की रात्रि श्याम सुंदर सोनी सावित्री साहू के घर माना गया था। जहां पूर्व से नितेश बत्रा खडा था और सावित्री साहू के घर की तरफ देख रहा था। जिसे श्याम सुंदर सोनी बोला तुम यहां क्यों आये हो सावित्री साहू ने उसे फोन करके बताया है कि तुम उसे रोज आकर परेशान करते हो, इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। तब श्याम सुंदर सोनी ने उसके साथ मारपीट करते हुये पास पड़े बबूल के लकड़ी से उसके सिर में मारा उसी समय सावित्री साहू बाहर आयी और बोली की और मारो रोज आकर मुझे परेशान करता है। उसके बाद श्याम सुंदर सोनी दुकान में काम करने वाले अपने अन्य कर्मचारियों को आटो में लेकर आया। फिर सभी नितेश बत्रा के साथ मारपीट करने लगे तब सावित्री साहू बोली मरते दम तक मारो रोज आकर परेशान करता है। उसके बाद आरोपी/अपचारी नितेश बत्रा को ऑटो में बैठाये तथा उसके स्कूटी को चलाते हुए कमल विहार डुण्डा होते हुए, मुजगहन के आगे एक पुलिया के पास पहंुचकर स्कूटी को पुलिया के नीचे गिरा दिये तथा सभी ऑटों में बैठकर खोरपा होते हुए खट्टी, ढोढ़रा के बीच तालाब के पास पहुंचकर उस लड़के को ऑटों से बाहर उतारकर सभी लोग हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा गले में गमछा फंसा कर खींचकर पकड़े थे जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिये तथा फरार हो गये थे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित लकड़ी, आटो व अन्य जप्त कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी माईकल सैनी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रहीं है।

    गिरफ्तार आरोपी

    *01. श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज (उ.प्र.)। हाल पता बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर।*

    *02. सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर।*

    *03. सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला थाना लखनपुर जिला सरगुजा। हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना जिला रायपुर।*

    *04. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।*

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, जसवंत सोनी, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. गौरीशंकर साहू, राकेश सोनी, टीकम साहू, अमित वर्मा, म.आर. बबीता देवांगन तथा अभनपुर से उपनिरीक्षक बी.के. सोम, सउनि. रामकुमार साहू, आर. सुधीर तिर्की, अविनाश कोसरिया, म.आर. प्रतिमा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

    यह भी पढ़ें: Korba: पूर्वमंत्री जयसिंह ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र: कहा-बालको के भारी औद्योगिक उपयोग से ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क जर्जर और खतरनाक, बालको अपने मद से कराए शीघ्र निर्माण

    यह भी पढ़ें: New Delhi: महंगाई और कमाई के बीच LPG ने बिगाड़ी ‘बैलेंस सीट’, दिल्ली-NCR से पलायन को मजबूर मजदूर!

    यह भी पढ़ें: Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.