छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं।
मृतक की पहचान करतला केरवाद्वरी निवासी 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में की गयी हैं। वह अपने मित्र के साथ एक निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार दोनों सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी पहली शिफ्ट पूरी करने के बाद ग्राम सरबुंदियाएक निजी कार्य हेतु गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में घायल करन सिंह यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसका मित्र और दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
यह भी पढ़ें: हनुमंत कथा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था
यह भी पढ़ें: यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?





