Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: छत्तीसगढ़ की युवती से लखनऊ के होटल में दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर आरोपी ने 1.80 लाख रु भी हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Featured

    Raipur: छत्तीसगढ़ की युवती से लखनऊ के होटल में दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर आरोपी ने 1.80 लाख रु भी हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 23, 2026Updated:March 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7055769531774223543397b69b5faf73f8ca8e535af448fbfca4d6e505fc258038f39552fde9019fda0ca6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का एक मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक, शादी डॉटकॉम ( shadi.com) के जरिए उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी शक्ति प्रताप सिंह नाम के शख्स से हुई थी।

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में F.I.R दर्ज

    शक्ति के एक दोस्त ने पीड़िता से संपर्क किया और शादी का भरोसा दिलाकर उसे लखनऊ बुला लिया। यहां एक होटल में ले जाकर युवती के साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से लाखों रुपये भी हड़पे थे। अब इस मामले में गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    एक साल पहले shadi.com में हुई थी मुलाकात

    दरअसल, छत्तीगढ़ के रायपुर की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात मार्च 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिये शक्ति प्रताप सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान शक्ति ने अपने दोस्त आदित्य सिंह और हर्ष रघुवंशी का जिक्र किया था। बाद में कहीं से नंबर जुगाड़ कर शक्ति के दोस्त हर्ष रघुवंशी ने पीड़िता से संपर्क कर लिया। बातचीत करते-करते हर्ष ने पीड़िता को विश्वास में लेकर लखनऊ बुला लिया था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 13 अगस्त 2025 को गोमती नगर स्थित एक होटल में हर्ष रघुवंशी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और साथ ही निजी फोटो-वीडियो बना ली।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1.80 लाख रु भी हड़पे

    इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी हर्ष ने करीब 1.80 लाख रुपये वसूल लिए थे। पीड़िता के मुताबिक, हर्ष ने वीडियो फोटो डिलीट करने की बात कहकर उसे फिर लखनऊ बुला लिया। पीड़िता 26 नवंबर 2025 को दोबारा लखनऊ आई। हर्ष ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन वीडियो डिलीट नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी ने 5 लाख रुपये की मांग की है और न देने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी है।

    पीड़िता का आरोप है कि उसे आरोपी और उसके साथियों के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला जा रहा है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर पीड़िता की तहरीर पर गोमती नगर विस्तार थाने में हर्ष रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। एसएचओ गोमती नगर विस्तार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में जांच की जा रही है।

    सावधान! मेट्रीमोनियल साइट्स पर सजग रहना बहुत जरूरी है। यहाँ कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए:

    1. प्रोफाइल वेरिफिकेशन : किसी भी प्रोफाइल को देखकर उस व्यक्ति की वेरिफिकेशन जरूर करें। वेरिफाइड प्रोफाइल ही देखें।
    2. अधिक जानकारी दें : अपनी प्रोफाइल में अपनी पूरी जानकारी दें, लेकिन सावधानी से।
    3. फोटो और जानकारी मिलाएं : प्रोफाइल फोटो और दी गई जानकारी में मेल होना चाहिए।
    4. पहले मिले बिना बात न करें : पहले वीडियो कॉल या मीटिंग का प्रस्ताव रखें, फिर बात करें। जब मिलने जाएं तो साथ मे आपके माता पिता या कोई करीबी रिश्तेदार को अवश्य लेकर जाएं।
    5. अदालत शादी : शादी के लिए जल्दबाजी न करें, अदालत में शादी करने से बचें क्योंकि ऐसे विवाह में दोनों परिवारों की सहमति एवं मध्यस्थता नहीं होती ।
    6. पैसे न दें : किसी भी तरह के पैसे देने से पहले सोच लें। कोई कितना भी अर्जेंट या मजबूरी का नाम ले , उसे पैसे हरगिज ना दें। अगर वाकई में जरूरत हो तो अपने परिजनों की सलाह अवश्य लें।
    7.अकेले मिलने से बचें :  मेट्रीमोनियल में किसी के प्रोफाइल पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। जिससे रिश्ते की बात चले उसकी पूरी जानकारी अपने माता-पिता या अत्यंत करीबी रिश्तेदार को जरूर दें। अकेले मिलने की गलती बिल्कुल ना करें। होटल के कमरे में तो बिल्कुल भी नहीं ।

    यह भी पढ़ें :  15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    8. पुलिस में शिकायत : अगर कोई साजिश लगती है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें। ध्यान रहे, अगर पहली बार किसी दबाव के आगे झुके तो फिर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू होने में जरा भी देर नहीं लगती ।

    अगर इन सब महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज किए, और आप किसी साजिश के हो जाएं तो अपनी बर्बादी के लिए आप ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार होंगे।

    यह भी पढ़ें:Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    यह भी पढ़ें:Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    यह भी पढ़ें:किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा…

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.