छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: होली के पावन एवं उल्लासपूर्ण पर्व के उपलक्ष्य में दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी, कोरबा में 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक आयोजन पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में संपन्न होगा।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह होली मिलन समारोह सर्वसाधारण के लिए खुला है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आमजन सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीत-संगीत एवं आत्मीय मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
श्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल एवं यादगार बनाएं तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व का आनंद लें।
श्री अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का त्यौहार होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोरबावासियों के जीवन में सुख – शांति, समृद्धि, दीर्घायु और खुशहाली की कामना की है ।
यह भी पढ़ें: DSSSB विभिन्न पदों की भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 28 मार्च 2026





















