World news: इजरायली संसद ने “स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल” पीएम मोदी को किया सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पहले नेता बने पीएम मोदी

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इजरायली संसद (Knesset) ने बुधवार को Narendra Modi को “स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल” से सम्मानित किया। यह कनेसेट का सर्वोच्च सम्मान है, जो उन्हें भारत-इजरायल संबंधों को मजबूत करने में उनके विशेष नेतृत्व के लिए दिया गया।

इजरायल की संसद, नेसेट ने अब तक केवल एक व्यक्ति को “स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल” से सम्मानित किया है, और वह हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।  यह मेडल इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान है, और पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पहले नेता हैं।

Historical speeches and honors ऐतिहासिक भाषण और सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान कनेसेट में उनके संबोधन के बाद प्रदान किया गया। उनके भाषण के दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला और जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सांसदों से मुलाकात की, जहां सांसदों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं।

The depth of India-Israel relations भारत-इजरायल संबंधों की गहराई

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत में इजरायल की दृढ़ता, साहस और उपलब्धियों के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के संबंध दो हजार साल से भी अधिक पुराने हैं, जिनका उल्लेख Book of Esther और Talmud जैसे ग्रंथों में मिलता है।

Relations between the Jewish community and India यहूदी समुदाय और भारत का संबंध

मोदी ने कहा कि प्राचीन समय में यहूदी व्यापारी भारत आए और यहां उन्हें सम्मान और अवसर मिला। भारत में यहूदी समुदाय ने बिना किसी भेदभाव के अपने धर्म और संस्कृति को सुरक्षित रखा और समाज का हिस्सा बनकर रहे, जो भारत के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें :  हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026

Cultural and people-to-people relations सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्ते

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-इजरायल संबंधों का आधार दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव है। उन्होंने इजरायल में योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र किया और युवाओं को भारत आने का निमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय संसद में इजरायल के लिए बनाए गए फ्रेंडशिप ग्रुप का उल्लेख करते हुए सांसदों के बीच और अधिक आदान-प्रदान की उम्मीद जताई।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें से प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार निम्नानुसार हैं:

● ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस, 2023)
● ऑर्डर ऑफ नाइल (मिस्र, 2023)
● ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान, 2021)
● लीजन ऑफ मेरिट (संयुक्त राज्य अमेरिका, 2020)
● ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (फिलिस्तीन, 2018)
● यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (संयुक्त राष्ट्र, 2018)
● सियोल शांति पुरुस्कार (दक्षिण कोरिया, 2018)
● ऑर्डर ऑफ जायद (संयुक्त अरब अमीरात, 2019)
● किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस (बहरीन, 2019)
● ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (रूस, 2019)
● ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोस III (साइप्रस, 2025)
● ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (मॉरिशस, 2025)
● मिट्रा विभूषणा (श्रीलंका, 2025)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा सम्मानित नेताओं में से एक बनाता है। पीएम मोदी को मिले इन पुरस्कारों से भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और उनके नेतृत्व में देश की बढ़ती प्रभावशाली भूमिका का पता चलता है । भारत में अब तक के प्रधानमंत्रियों की भूमिका पर नजर डालें पीएम मोदी भारत ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  'वाल्मीकि समाज ने मैला ढोना मंजूर किया..पर धर्म नहीं बदला', जोधपुर में संत उमेश गिरी बोले- घर वापसी करने वालों से हमें कोई फायदा नहीं

यह भी पढ़ें: DSSSB विभिन्न पदों की भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 28 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: Korba news: आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर, कलेक्टर के जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें: कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -