Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»OMG ! फलों पर लगा रहे थे चूहे मारने की दवा, शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस, दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार, दुकान भी किया सील
    न्यूज़ अपडेट

    OMG ! फलों पर लगा रहे थे चूहे मारने की दवा, शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस, दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार, दुकान भी किया सील

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260226 063932 2964
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है. यहां के मलाड इलाके में 2 फल विक्रेताओं ने बिक्री के लिए रखे फलों में चूहे मारने की दवाई मिला दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

    एक स्थानीय युवक की शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस

    पुलिस के मुताबिक यह मामला स्थानीय निवासी कुणाल सालुंके ( kunal salunke) की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बाजार में 2 फल विक्रेता अपने फलों पर चूहे मारने की दवा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को गंभीर खतरा था.

    फलों में लगाए चूहे मारने वाली दवाई

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों फल विक्रेताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एक फ्रूट सेलर एक हाथ में केले और दूसरे हाथ में रैटोल की ट्यूब पकड़े हुए दिख रहा है. पूछने पर वह कह रहा है कि केले खराब हैं. आसपास खड़े लोग उससे सवाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह बच्चों के खाए जाने वाले फलों पर यह पदार्थ क्यों लगा रहा है. वीडियो में एक अन्य व्यक्ति अनार की ओर इशारा करते हुए कहता है कि उस पर भी यह पदार्थ लगाया गया था.

    लोगों की जान के साथ खिलवाड़

    इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है. कई लोगों ने लोकल मार्केट में पब्लिक हेल्थ और फूड सेफ्टी (food safety) को लेकर चिंता जाहिर की.

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    देखें वीडियो: 

    https://x.com/jabbarsmns/status/2026315174035272121?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2026315174035272121%7Ctwgr%5E2eca07573c89ce9e5365c6107638ac2b89e4ae5e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    शुरुआत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि चूहों से फलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए चूहे मारने की दवा का इस्तेमाल किया गया था, हालांकि पुलिस ने इस हरकत को खतरनाक और गैरकानूनी बताते हुए कहा कि ऐसे पदार्थों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें पॉइजनिंग और अंगों को नुकसान शामिल है.

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस की ओर से फलों में चूहे मारने वाला जहर लगाने वाले फल विक्रेताओं की पहचान मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी के रूप में हुई है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ आगे की जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से पब्लिक हेल्थ को खतरे में डालने वाली किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है.

    यह भी पढ़ें: भोपाल की दो जिहादी बहनों ने हिंदू युवतियों के फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए, फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पीड़िताओं ने किए रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

    यह भी पढ़ें: 28 साल की शाइस्ता परवीन ने 60 साल के राकेश शाह से रचाई शादी, फ़ोटो वायरल होते ही मुस्लिम परिवार ने मचाया बवाल, सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अपने ही घर में चोरी करने के प्रकरण को accu और कोटा पुलिस ने चन्द घंटों में सुलझाया, चोरी के मशरूका की 100 प्रतिशत बरामदगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    July 21, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    July 20, 2026

    अपने ही घर में चोरी करने के प्रकरण को accu और कोटा पुलिस ने चन्द घंटों में सुलझाया, चोरी के मशरूका की 100 प्रतिशत बरामदगी

    July 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 19, 2026

    जिस माँ ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी माँ की कातिल बन गयी 23 वर्षीय सगी बेटी, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    July 9, 2026

    बिलासपुर में ‘RK Kid’s Talent Runway 2026’ का भव्य आयोजन, 136 नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग

    July 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,770 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,446 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई…

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.