Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»छत्तीसगढ़ में ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर बढ़ते कदम; कृषि, इंफ्रा और युवाओं के लिए खुला खजाना: राजा धर्मेंद्र सिंह
    न्यूज़ अपडेट

    छत्तीसगढ़ में ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर बढ़ते कदम; कृषि, इंफ्रा और युवाओं के लिए खुला खजाना: राजा धर्मेंद्र सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260225 205345 5697
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    विश्वास और विकास का बजट!
    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27…

    सक्ती/स्वराज टुडे: भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ( Raja dharmendra singh ) ने बताया राज्य का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होता; वह उस राज्य की आर्थिक सोच, सामाजिक प्राथमिकताओं और भविष्य की दिशा का स्पष्ट संकेत होता है। वर्ष 2026–27 का छत्तीसगढ़ बजट इसी व्यापक दृष्टि के साथ प्रस्तुत किया गया है। 1.72 लाख करोड़ का यह बजट केवल व्यय का प्रावधान नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य की ठोस आधारशिला है।

    राजा धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा की इस बजट की थीम “संकल्प” रखी है। यह संकल्प समावेशी विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, निवेश संवर्धन, कुशल मानव संसाधन निर्माण, अंत्योदय, आजीविका विस्तार और नीति से परिणाम तक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा विश्वास है कि जब नीति स्पष्ट हो, प्राथमिकताएं तय हों और क्रियान्वयन समयबद्ध हो, तब विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता बल्कि वह जमीन पर दिखाई देता है।

    कृषि हमारे राज्य की आत्मा है। पिछले तीन वर्षों में 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी ने किसानों में भरोसा और आर्थिक स्थिरता दोनों प्रदान की है। इस वर्ष कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सिंचाई पम्पों हेतु निःशुल्क बिजली के लिए 5,500 करोड़ और ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए 150 करोड़ आवंटित किए गए हैं। उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। कृषि को लाभकारी और आधुनिक बनाना ही ग्रामीण समृद्धि का आधार है।

    अधोसंरचना विकास को आर्थिक परिवर्तन का प्रमुख साधन माना है। लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ का प्रावधान और मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के तहत 36 सड़कों का निर्माण यह दर्शाता है कि कनेक्टिविटी को विकास का आधार बना रहे हैं। बेहतर सड़कें उद्योग को गति देती हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों को बाजारों से जोड़ती हैं। सिंचाई और जल संसाधनों के लिए भी व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे कृषि उत्पादकता और जल प्रबंधन दोनों सुदृढ़ होंगे।

    नक्सलियों के गढ़ में एजुकेशन सिटी, लड़कियों को 1.5 लाख रुपये… छत्तीसगढ़ बजट की बड़ी बातें

    औद्योगिक क्षेत्र में 23 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ केवल खनिज संपदा पर आधारित अर्थव्यवस्था न रहे, बल्कि मूल्य संवर्धन, विनिर्माण और तकनीकी नवाचार का केंद्र बने। एआई, पर्यटन, खेल, अधोसंरचना और स्टार्टअप मिशन की शुरुआत इसी दृष्टि का हिस्सा है, जिनमें प्रत्येक के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करेगी।

    सामाजिक क्षेत्र में भी यह बजट निर्णायक है। महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ का प्रावधान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ और आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ का प्रावधान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, डायलिसिस केंद्रों का विस्तार और 200 बिस्तरों वाले अस्पतालों की स्थापना स्वास्थ्य अवसंरचना को नई ऊंचाई देंगे।

    शिक्षा और मानव संसाधन विकास पर विशेष बल दिया गया है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना से आदिवासी अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। विश्वास है कि जब शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाती है, तब समाज आत्मनिर्भर बनता है।

    ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ केवल एक दूरदर्शी लक्ष्य नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ हम पूंजीगत व्यय को बढ़ा रहे हैं और राजस्व संसाधनों को सुदृढ़ कर रहे हैं। विकास और सामाजिक न्याय के बीच संतुलन स्थापित करना ही भाजपा सरकार के नीति का मूल है।

    यह बजट राज्य को एक नई ऊर्जा, नई दिशा और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। राजा धर्मेंद्र सिंह ने बताया की विश्वास है कि संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा छत्तीसगढ़ को आने वाले वर्षों में भारत की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में स्थापित करेगी।

    यह भी पढ़ें: मातृशक्ति की संगठित पहल: भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

    यह भी पढ़ें: इंदौर के वकील के साथ गजब का धोखा, साला समझ जिसे घर में रखा, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड, उसके बाद जो हुआ…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026

    Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    May 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    *खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर श्री कुणाल…

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.