डाॅ एमएम जोशी, डाॅ संदीप शुक्ला, डाॅ अवंतिका कौशिल, रामकुमार श्रीवास व मनीष पटेल समेत केंद्रीय अध्ययन मंडल में कोरबा के 10 प्राध्यापक

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: केंद्रीय अध्ययन मंडल में कोरबा जिले के भी युवा प्राध्यापकों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 34-क के अंतर्गत मंडल के गठन की यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत विभिन्न संकाय में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की सिफारिश के आधार पर विषयवार विषय विशेषज्ञों को मनोनीत किया गया है। इनमें कला संकाय अंतर्गत पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के सहायक प्राध्यापक रामकुमार श्रीवास एवं मनीष कुमार पटेल शामिल हैं।

इसी तरह सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय में शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा के प्राचार्य डाॅ मदनमोहन जोशी, सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत मनोविज्ञान में शासकीय ईविपीजी काॅलेज कोरबा की डाॅ अवंतिका कौशिल, समाजशास्त्र विषय से शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा के डाॅ अरुण कुमार सिन्हा, विज्ञान संकाय अंतर्गत गणित विषय में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डाॅ सुलेखा शुक्ला, जीवविज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पतिशास्त्र विषय में शासकीय ईविपीजी काॅलेज कोरबा में वनस्पतिशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डाॅ संदीप शुक्ला, प्राणीशास्त्र विषय में ईविपीजी कोरबा के ही सहायक प्राध्यापक बलराम कुर्रे, गृहविज्ञान विषय में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डाॅ मोनिका मिंज एवं विधि संकाय अंतर्गत विधि विषय में ईविपीजी काॅलेज की सहायक प्राध्यापक डाॅ अनुपमा पटेल को मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें: इंदौर के वकील के साथ गजब का धोखा, साला समझ जिसे घर में रखा, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड, उसके बाद जो हुआ…

यह भी पढ़ें :  इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

यह भी पढ़ें: कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न, उधर शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का किया गया गठन

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -