Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न, उधर शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का किया गया गठन
    Featured

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न, उधर शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का किया गया गठन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260219 WA0129
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) पर आधारित संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    इस अवसर पर महाविद्यालय में ईएलसी क्लब का गठन किया गया।

    IMG 20260219 WA0128

    IMG 20260219 WA0129

    संगोष्ठी में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ एवं एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । संगोष्ठी में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने युवा छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए कहा।

    IMG 20260219 WA0127

    कार्यक्रम का संचालन वाय.के.तिवारी जिला संगठक एन.एस.एस. के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक- गोविन्द माधव तिवारी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस., प्रीति महंत महाविद्यालय स्वीप प्रभारी, ए. के. सोनी, वेदव्रत उपाध्याय, विशुभा सिंह, विकास पाण्डेय,स्वीप कैम्पस एम्बेसडर छात्र देवांश तिवारी, मुस्कान राजपूत सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

    शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन

    सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय बरपाली, विकासखण्ड – करतला में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली एवं मेंहदी के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किये जाने के उद्देश्यों तथा एस.आई.आर.का महत्व बताया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले में संचालित स्वीप कार्यक्रम से जुड़कर सक्रिय योगदान देने क़े लिए कहा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    IMG 20260219 WA0121

    कार्यक्रम में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।
    कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.पी.नन्द ने स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों में महाविद्यालय द्वारा सदैव अग्रणी रूप से सहयोग किये जाने की जानकारी दी। महाविद्यालय के छात्र- अभिषेक एवं राजेश कुमार ने ईएलसी क्लब के ऊपर आधारित अपने विचार प्रस्तुत किये।

    IMG 20260219 WA0123

    कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए. के. सिंह, सहायक प्राध्यापक डी.डी.महंत, डी. के. चंद्रा, अरविन्द खाखा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें: परीक्षा के दबाव के दौर में विद्यार्थियों के लिए सहारा बना PW — कोरबा में “प्रेरणा” हेल्पलाइन की शुरुआत, तनाव से जूझ रहे छात्रों को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन

    यह भी पढ़ें: पति की जान बचाने मौत से भिड़ गई ये महिला, पति की हत्या करने वाली पत्नियों की आंखें खोल देगी ये खबर

    यह भी पढ़ें: एम्स दिल्ली में नौकरी का सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू, अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,929 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,380 Views
    Don't Miss

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार…

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.