साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने दी भागीदारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के साडा कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली गईं।

IMG 20260218 WA0142

परीक्षा में कुल 23 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य परीक्षक के स्वागत से हुई। इस अवसर पर मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा सिंह तंवर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर औपचारिक स्वागत किया।

IMG 20260218 WA0140

परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन, तैयारी और आत्मविश्वास की सराहना की गई। लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा में छात्राओं की समझ और व्यवहारिक ज्ञान का आकलन किया गया।

IMG 20260218 WA0141

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्राम पंचायत गोढ़ी के संयोजक एवं पंच पदम सिंह चंदेल ने कहा कि गोढ़ी के दैयानपारा स्थित आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला में शुद्ध पेयजल और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहां कैम्प लगवाना काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन उनकी पहल से उस स्थान पर कैम्प लगवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में NSS की छात्राएँ शामिल हुईं। आज सभी स्वयं सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :  पहले जैसी नहीं रही बोर्ड की परीक्षा, CBSE ने किए 5 बड़े बदलाव, यहां देखें

इस अवसर पर अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय नेताम, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, कार्यक्रम सह प्रभारी रेणुका लदेर, शिक्षिका सविता राठौर एवं विनय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एनएसएस गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

यह भी पढ़ें: अब खत्म होने वाला है मटर का सीज़न, जानें स्टोर करने का बहुत ही आसान तरीका, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला, भगवा वस्त्र… उज्जैन महाकाल मंदिर में हिन्दू गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, एक चूक से हो गया भंडाफोड़

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -