IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और सुपर 8 में शान के साथ पहुंच गई। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 9 मैचों में 8वीं जीत भी रही। इशान किशन की पारी में मैच का रुख पलट दिया और उनकी बैटिंग ने ही मैच की दिशा को तय किया। इशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुना
कोलंबो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई और उसे 61 रन से हार मिली । टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यही नहीं रन के लिहाज से टी20 क्रिकेट में ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी रही।
पाकिस्तान को हराने के बाद बाद भारत के 6 अंक हो गए और वो ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर ही है जबकि पाकिस्तान इस हार के बाद अंकतालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गया। यूएसए 4 अंक के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर आ गया जबकि पाकिस्तान के भी 4 अंक ही हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से वो नीचे आ गया।
इशान किशन ने खेली 77 रन की पारी
अभिषेक यूएसए के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हुए। इशान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हार्दिक पंड्या भी डक पर निपट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 जबकि सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों का धारदार प्रदर्शन
साहिबजादा फरहान डक पर आउट हुए जबकि सैम अयूब ने 6 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा नहीं चले और वो 4 रन पर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उस्मान खान ने 44 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने 14 रन की पारी खेली। अबरार अहमद डक पर आउट हो गए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा और बुमराह, हार्दिक, अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले जबकि तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।
भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए थे। अभिषेक और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया जबकि संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह दी गई। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच के लिए अपने अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेल बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, गंभीर को पीछे छोड़ा; 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की. अभिषेक ने डक पर आउट होकर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड; रोहित, कोहली, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा, गंभीर-शिवम की बराबरी की.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर के लिए निकली 25000+ वैकेंसी, सैलरी Rs.30,000, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

Editor in Chief





