ब्रेकिंग: चरित्र शंका को लेकर पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, बीच बचाव करने आईं माँ और बहन को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोतवाली थाना क्षेत्र के नहर किनारे स्थित वैष्णव दरबार मंदिर के पास बड़ी घटना घट गई। दरअसल स्थानीय निवासी रामेश्वर चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा । इसके बाद गुस्से से आग बबूला रामेश्वर ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आईं  माँ और बहन पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

घटना के बाद तीनों की चीख पुकार सुन कर पड़ोसियों ने घर मे घुसकर घायलो को छुड़ाया और तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहाँ गंभीर चोट के चलते पत्नी सुक्रिता की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।

उधर वारदात की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घायलों का बयान लेकर आरोपी पति को फौरन गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना को पति पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पति रामेस्वर साहू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ।

यह भी पढ़ें: कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों का 16 फरवरी से कामबंद हड़ताल, देय मानदेय एवं नियमित भुगतान की मांग

यह भी पढ़ें: हाथों में डंडे और लाठी लेकर सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: देश भर से 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 6 राज्यों में 42 से ज्यादा केस दर्ज

यह भी पढ़ें :  दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की शानदार छलांग, भारतीयों को इन 56 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल का शानदार मौका

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -