प्रेरणा महिला समिति द्वारा किया गया सामाजिक कल्याण कार्य

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षा भाभी जी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2026 को सपेरा बस्ती, नुनेरा (दीपिका) में एक सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 40 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियाँ वितरित की गईं। इसके साथ ही वहाँ उपस्थित सभी जरूरतमंदों को स्वल्पाहार के रूप में फूड पैकेट भी प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

यह सेवा कार्य प्रेरणा महिला समिति की आदरणीया अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सदस्यों — श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती बबीता मेहरा एवं श्रीमती इतिश्री बड़ई — का विशेष योगदान रहा।

प्रेरणा महिला समिति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

यह भी पढ़ें: देश भर से 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 6 राज्यों में 42 से ज्यादा केस दर्ज

यह भी पढ़ें: “हमारा सिर भी काट दो, तो नहीं गाएंगे वंदे मातरम की लाइनें….धार्मिक आस्था से समझौता नहीं कर सकते”- साजिद रशीदी

यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स : घर की इन जगहों को हमेशा रखें साफ, वरना रुक जाएगी तरक्की !

यह भी पढ़ें :  एक ही प्रॉपर्टी 100 से ज्यादा लोगों को बेचकर कमा लिए 500 करोड़, गुरुग्राम के इस महाठग की कहानी सुन हिल जाएंगे आप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -