Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»काम वाली बाई का बेटा ही निकला लुटेराः दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम
    Featured

    काम वाली बाई का बेटा ही निकला लुटेराः दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7001130541770572418462b56581adbfbf007d6d7dfbb2838b632e70fa6d287e73025a0ab24ca6374278a5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। लुटेरो कोई और नहीं बल्कि काम वाली बाई का बेटा ही निकला। आरोपी से नकदी बरामद कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

    दरअसल घटना टीटी नगर थाना इलाके के पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर की है जहां काम वाली बाई के बेटे ने मालिक के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस घर में बर्तन, झाडू पोंछा का काम करने जाती थी मां, वहीं बेटे ने लूट की घटना की। घर में काम करने वाली बाई का नाम कमला रैकवार है। दोपहर तीन बजे के करीब पीड़िता के घर पहुंचा काम वाली बाई का बेटा गोलू रैकवार। दरवाजा खोलते ही पीडिता को धक्का देकर घर के अंदर घुसा साथ में गोलू का 1 दोस्त भी मौजूद था।

    घर में घुसते ही महिला के हाथपैर बांधकर चाकू लगाया, अलमारी की चाबी मांगने लगा। चाबी देने से इंकार करने पर रॉड की मदद से अलमारी तोड़ी। आरोपी घर से डेढ़ लाख कैश, एप्पल का मोबाइल लैपटॉप लेकर भागा। पीड़िता बीमार थी और कुछ दिनों की छुट्टी पर घर में थी, वह माइनिंग विभाग में काम करती है। टीटी नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को पकड लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले ही 307 के केस में जमानत पर छूटकर आया है। आरोपी से कैश रिकवर करने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है।

    अपने नौकरों , कर्मचारियों या उनके परिवार वालों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखने के अलावा सतर्कता बरतना भी जरूरी है

    घर में काम करने वाले नौकरों, अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। इसके अलावा सावधानी बरतने के लिए कुछ सुझाव भी यहाँ दिए गए हैं:

    यह भी पढ़ें :  Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    1. नौकर की जाँच करें: नौकर अथवा कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की पृष्ठभूमि की जाँच करें, जैसे कि उनके पिछले रोजगार की पुष्टि करना और संदर्भ जाँचना।
    2. स्पष्ट निर्देश दें : नौकरों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दें कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है।
    3. सीमाएँ निर्धारित करें: नौकरों व कर्मचारियों के साथ सीमाएँ निर्धारित करें और उनका सम्मान करें।
    4. संचार में रहें: अपने नौकरों व कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से संवाद करें और उनकी समस्याओं को सुनें।
    5. सुरक्षा उपाय : घर की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें, जैसे कि दरवाजों और खिड़कियों को सुरक्षित करना।
    6. नौकर के अधिकारों का सम्मान करें: नौकर के अधिकारों का सम्मान करें और उन्हें उचित वेतन और सुविधाएँ प्रदान करें।

    इन सुझावों का पालन करके, आप अपने घर और परिवार की सुरक्षा में सुधार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: फाफाडीह शराब भट्ठी के पास खुलेआम चाकू लहराते एक बदमाश गिरफ्तार….शराब ठेके, रेलवे स्टेशन, अस्पताल व स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों में प्रतिदिन जारी है चेकिंग

    यह भी पढ़ें: होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 10 साल के मासूम को दी तालिबानी सजा, पैरों पर बरसाए 150 डंडे, पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    यह भी पढ़ें: मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,515 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,387 Views
    Don't Miss

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    जबलपुर/स्वराज टुडे: जबलपुर शहर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का बेहद…

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.