बिजली परियोजना रतीजा पॉवर के संयंत्र में हाइड्रोलिक पाइप फटने से लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद हुआ नियंत्रण

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के निजी क्षेत्र की बिजली परियोजना रतीजा पॉवर के संयंत्र में विगत रात्रि आगजनी की घटना घटित हुई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो संयंत्रों की व्यवस्था से आग पर काबू पाने में सफलता मिली। घटना में काफी आर्थिक नुकसान होने की बात बताई जा रही है। अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
कोरबा जिले के दीपका पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रतीजा में निजी क्षेत्र का पॉवर प्लांट संचालित है। यहां पर मध्य रात्रि को आगजनी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एक हिस्से में हाइड्रोलिक पाइप फटने के कारण आग लगी। कुछ ही देर में इसने बड़े हिस्से को अपने प्रभाव में ले लिया। इस इलाके में रखा वह सामान आगजनी की चपेट में आकर स्वाहा हो गया जो अति ज्वलनशील श्रेणी में शामिल था अथवा आग का संपर्क होने पर उसके बचने की गुंजाइश नहीं होती।

आगजनी होने से संयंत्र प्रबंधन हड़बड़ाया और हरकत में भी आया। आनन-फानन में रतीजा पॉवर ने अपनी दमकल का उपयोग आगजनी में किया। इसके साथ ही चाकाबूड़ा प्लांट से भी दमकल बुलवाई गई। संयुक्त प्रयासों से लगभग तीन घंटे बाद रतीजा पॉवर की आग बुझाई जानी संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें: मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: OMG: दिल्ली में हर दिन 54 लोग हो रहे लापता, महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को भीड़ ने मौके पर ही दे दिया मृत्युदंड, दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -