Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायगढ़ पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल, सत्यनारायण बाबा पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आकाश शर्मा को छोड़ कोरबा के पत्रकार को बना दिया मुख्य आरोपी !
    Featured

    रायगढ़ पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल, सत्यनारायण बाबा पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आकाश शर्मा को छोड़ कोरबा के पत्रकार को बना दिया मुख्य आरोपी !

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260131 WA0019
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: रायगढ़ के कोसमनारा में लंबे समय से ध्यान में बैठे सुप्रसिद्ध बाबा सत्यनारायण जी न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी अपनी पहचान बना चुके है जहां पूरे देश से लोग इनके दर्शन करने आते है। परंतु हालही में एक स्थानीय निवासी पिता के पुत्र से बाबा सत्यनारायण को खेलते और प्रेम करते वीडियो जो स्वयं उनके पिता ने बनाया था को सोशल मीडिया में डाला। इसी वीडियो को लेकर आकाश शर्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा अशोभनीय, और अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो डालकर इसे गलत तरीके से प्रचारित कर दिया।

    असली अपराधी बाहर, नाराजगी दूर करने कोरबा के पत्रकार को बना दिया मुख्य आरोपी !

    यह वीडियो जब एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकाश शर्मा जिसका इंस्ट्राग्राम आईडी aakashvibesss है के द्वारा बाबा की इस वीडियो में दिखे बालक को बच्ची कहते हुए अशोभनीय, निंदनीय और अपमानजनक टिप्पणी की गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बवाल मच गया। मामले में आहत स्थानीय सर्व साहू समाज और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले में त्वरित कार्यवाही करने के चक्कर में पुलिस प्रशासन ने बिना तथ्यों की सही से जांच किए ही कोरबा के एक पत्रकार को ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि वास्तव में बाबा सत्यनारायण जी के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर आकाश शर्मा को गिरफ्तार करने के बजाय अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाकर वाहवाही लूट रहे है।

    FIR दर्ज होते ही पहले आकाश की जगह सरोज को कर लिया गिरफ्तार !

    28 जनवरी 2026 को दर्ज़ FIR में मुख्य आरोपी आकाश शर्मा को छोड़ पुलिस ने मामले को शांत करने कोरबा के स्थानीय पत्रकार सरोज कुमार रात्रे को 29 जनवरी की रात्रि 10:30 बजे ही घर से गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF 'बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026' में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    सरोज रात्रे के पिता ने पुलिस अधीक्षक को बताया बिना नोटिस और नियम विरुद्ध गिरफ्तारी !

    सरोज रात्रे के पिता ने पुलिस की गिरफ्तारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उनके पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनके पुत्र को 10:30 रात्रि बिना किसी गिरफ्तारी सूचना, बिना उनका पक्ष जाने और नोटिस दिए ही कर दिया। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 7 वर्ष से कम सजा के अपराध के लिए आरोपी को 41(1) ए के तहत नोटिस देना अनिवार्य है उसके बाद भी पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर सरोज रात्रे को गिरफ़्तार किया।

    पत्रकार सरोज रात्रे को “बिना तथ्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, वीडियो बनाने वाले की पहचान अज्ञात” लिखने पर किया गिरफ्तार !

    मामले में सरोज रात्रे जो स्वयं ही बाबा सत्यनारायण के भक्त है स्वयं अभद्र वीडियो से आहत होकर उनके द्वारा वीडियो बनाने वाले की पहचान जानने के लिए और उसे गिरफ्तार करने के लिए पोस्ट लिखा गया था न कि वीडियो में कोई टीका टिप्पणी की गई है। इसके बावजूद रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने कोरबा के पत्रकार को बिना उचित जांच और अपने उपर लगे आरोपों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के उचित अवसर दिए ही गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पूरे जिले में उनकी छबि खराब हुई। वही मामले में न्यायालय ने सरोज को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल दाखिल कर दिया है।

    सरोज की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली ने की निंदा 

    IMG 20260131 WA0018

    लगभग 6 साल से ज्यादा वर्षों से पत्रकारिता करने वाले सरोज रात्रे की नियम विरुद्ध गिरफ्तारी से कोरबा क्षेत्र के पत्रकारों में असंतोष व्याप्त है। कोरबा के स्थानीय पत्रकार इसे लोकतंत्र की हत्या मान रहे है  एक पत्रकार द्वारा अशोभनीय वीडियो बनाने वाले के खिलाफ लिखने पर उल्टा मुख्य आरोपी को छोड़ सवाल खड़े करने को ही गिरफ्तार करना सही नहीं था। मामले को लेकर यूनियन के सदस्यों ने निंदा व्यक्त करते हुए कार्यवाही को पूर्णतः गलत और निंदनीय बताया है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: प्रतिभावान कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित

    यह भी पढ़ें: पति की खुदकुशी पर अस्पताल में बिलख रही थी पत्नी, पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया बड़ी साजिश का खुलासा…मौके पर ही हुई गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: खाँसी जुकाम से पीड़ित साध्वी प्रेम बाईसा को लगाया इंजेक्शन, 5 मिनट में ही तोड़ दिया दम; कंपाउंडर हिरासत में, पिता ने की जाँच की मांग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    August 21, 2026

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,859 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जो…

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.