Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति की खुदकुशी पर अस्पताल में बिलख रही थी पत्नी, पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया बड़ी साजिश का खुलासा…मौके पर ही हुई गिरफ्तार
    Featured

    पति की खुदकुशी पर अस्पताल में बिलख रही थी पत्नी, पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया बड़ी साजिश का खुलासा…मौके पर ही हुई गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Screenshot 20260130 185410 Gallery
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग छोड़ ही देता है। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक मंसूबा बनाया। उसने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके अपने ही बच्चों ने उसकी इस ‘काली हकीकत’ से पर्दा उठा दिया।

    प्रेमी के साथ रहने पति को उतारा मौत के घाट

    आरोपी महिला का काफी समय से रायगढ़ के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम कहानी के बीच उसका पति एक दीवार बनकर खड़ा था। इसी दीवार को गिराने के लिए महिला ने खौफनाक योजना बनाई। उसने पति को जहर खिला दिया और जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए उसे अस्पताल भी ले गई। पति की मौत की खबर मिलते ही ऐसे बिलख पड़ी मानों उसकी पूरी दुनिया ही लूट गयी।

    बच्चों ने ही खोल दी कलयुगी माँ की पोल

    महिला को लगा था कि वह इस खेल को ‘आत्महत्या’ का नाम देकर बच निकलेगी। लेकिन वह भूल गई थी कि घर में मौजूद उसके मासूम बच्चे सब कुछ देख रहे थे। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो बच्चों ने रोते हुए वह सच बताया जिसने सबके होश उड़ा दिए। बच्चों ने साफ तौर पर कहा— मम्मी ने ही पापा को जहर खिलाया है।

    अस्पताल परिसर में ही महिला हुई गिरफ्तार

    बच्चों के बयान ने मामले की दिशा ही बदल दी। दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस की एक टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है ताकि उस ‘आशिक’ को भी दबोचा जा सके जिसकी शह पर इस हत्याकांड की साजिश रची गयी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कैसे एक मां अपने बच्चों के भविष्य को ताक पर रखकर इस हद तक गिर गई।

    यह भी पढ़ें :  समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बाप दरवाजे पर देता था पहरा, बेटा 6 दिनों तक करता रहा नाबालिग का दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही फरार हुए दोनों आरोपी

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम से हिंदू बनकर शादी, ससुराल में लूट और फरार, पश्चिम बंगाल की लुटेरी दुल्हनों के निशाने पर यूपी के अविवाहित युवक

    यह भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा लिव-इन का कल्चर, रिश्ता टूटते ही दर्ज हो रही एफआईआर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने युवक की सजा रद्द करते हुए की टिप्पणी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,617 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  ’’महेन्द्रा एंड महेन्द्रा’’ भारत की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है,…

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.