Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग पर दर्जन पर युवकों ने किया चाकू से हमला, हिरासत में लिए गए 7 नाबालिग आरोपी, अन्य फरार की तलाश जारी
    Featured

    पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग पर दर्जन पर युवकों ने किया चाकू से हमला, हिरासत में लिए गए 7 नाबालिग आरोपी, अन्य फरार की तलाश जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    843d12fd 819d 49d1 bff9 da5a42474b02 1769237063587
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस इलाके में शुक्रवार को एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बातचीत के बहाने बुलाए गए नाबालिग पर पुरानी रंजिश के चलते दर्जनभर से अधिक बदमाश युवकों ने एक साथ हमला कर दिया। पहले जमकर मारपीट की गई, इसके बाद एक नाबालिग आरोपी ने चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है, हालांकि शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और उपचार जारी है। उधर वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर ही पीड़ित को बातचीत के बहाने बुलाकर इस हमले को अंजाम दिया गया।

    सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हमलावर आरामशीन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि घायल नाबालिग पंप हाउस इलाके का रहने वाला है।

    सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद 7 नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें तलब किया गया है। इनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन सहित हमले में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें :  कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    यह भी पढ़ें:Amazon Mechanical Turk: घर से ऑनलाइन कमाई का अनूठा तरीका

    यह भी पढ़ें:12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर में बनाना है करियर ? NDA-AFCAT समेत इन 6 एंट्रेंस एग्जाम की करें तैयारी, जानें डिटेल्स

    यह भी पढ़ें:प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आतिथ्य में 210 परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू सम्मेलन में हवन-पूजन के साथ दुबारा मतांतरण ना करने का लिया संकल्प

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.…

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.