Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 जनवरी 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 जनवरी 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 22 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कुंभ राशि में होने से दुरुधरा योग का संयोग बनेगा। क्योंकि चंद्रमा से द्वादश और द्वितीय दोनों ही घरों में ग्रहों की मौजूदगी है। चंद्रमा से द्वादश भाव में आज सूर्य, मंगल, बुध, और शुक्र गोचर कर रहे हैं जिससे चतुर्ग्रही योग भी बना है। जबकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में आज शनि संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा और आपको आज चतुराई अनुभव का भी लाभ मिलेगा। आपके साथ सहकर्मी आज आपकी पूरी सहायता करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज अधिकारीवर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोगो कानूनी मामलों और चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रोमांचक समय बिता पाएंगे। आपको पुण्य कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप सुखद और रोमांचक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सेहत आज आपकी सामान्य रहेगी। लेकिन मौसम के अनुसार खानपान और आहार विहार का ध्यान रखें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज नौकरी में विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए अन्यथा आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। वैसे आज दिन के दूसरे भाग में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन अच्छी बात है कि इससे आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। आपको आज बिजनेस में भाग्य लाभ दिलाएगा और आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगे। जो लोग वाहन या सुख साधन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बीच किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो वह भी आज दूर हो सकता है। माता से आपको आज सहयोग मिलेगा वहीं पिता की मदद से आपका कोई पारिवारिक काम बन सकता है। संतान की प्रगति और व्यवहार से आज आपको प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, थकान और मांसपेशियों में दर्द महसूस करेंगे। वैसे जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। कुछ पेंडिंग काम रहने से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। साथ सहकर्मियों से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपको आज अपना काम पूरा कर पाने में परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपकी बुद्धि और सटीक निर्णय आपको लाभ भी दिलाएगी। नौकरी में बदलाव का विचार भी आज आपके मन में आ सकता है। किसी पूर्व परिचित से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। लोहा और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। आप आज बच्चों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते आज सहयोगपूर्ण बने रहेगेंगेो। सेहत आज आपकी कुछ नरम रह सकती है। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। आप थकान और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं।​

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला है। राशि से अष्टम चंद्रमा हैं और राशि से द्वादश भाव में आज गुरु विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि आज आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। कुछ अचानक आने वाले खर्च आज आपको मानसिक रूप से उलझा सकते है, नौकरी में आज आपके ऊपर काम काम का अधिक दबाव भी रहेगा। कुछ विरोधी और शत्रु भी आज सक्रिय रह सकते हैं इसलिए आपको सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार भी आ सकता है लेकिन आज उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको भी आज लाभ मिल सकता है। लेकिन आज शॉर्टकर्ट से कमाने की गलती न करें नहीं तो लेने से देने पड़ सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आज धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। छोटे भाई बहनों से आज आपको सहयोग मिलेगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। विदेशी संपर्क से आज फायदा होगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। जिन जातकों को पथरी और लिवर से संबंधित समस्या है आज उनकी परेशानी बढ सकती है। संयमित आहार लेना फायदेमंद होगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, आप आज जोखिम लेकर भी लाभ लेने से चूकेंगे नहीं। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आप आज कोई नया काम या नई योजना का आरंभ कर सकते हैं। आपकी जान पहचान का दायरा आज बढ़ेगा, साथ ही आज आपको पूर्व संपर्क का भी फायदा मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका पारिवारिक जीवन आज कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको पिता और पिता समान किसी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। आपको आज भाइयों के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन आपका सामान्य रहेगा, जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं आज उनको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वातकारक भोजन से आपको आज परहेज करना चाहिेए।

    कन्या राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आज साहसिक कार्यो में रुचि लेंगे। विरोधी और शत्रु आज आपके उत्साह और साहस के सामने ठहर नहीं पाएंगे। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है आज उनको भाग्य विशेष रूप से लाभ दिलाएगा। आपको आज इंश्योरेंस, लोन और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रूप से भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। आप किसी नई शिक्षा और ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके लिए कल का दिन बिजनेस में लाभ पाने का भी रहेगा। आप कल गृह सज्जा और बिजली के उपकरण के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे। आपको आज किसी मित्र या सहकर्मी की मदद की जरूरत भी पड़ सकती है इसलिए अपनी वाणी को सौम्य बनाए रखें। घर परिवार में आज आपके आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। माता पिता से जहां आपको स्नेह और सपोर्ट मिलेगा वहीं आज आपको जीवनसाथी से सहयोग भी प्राप्त होगा। आप आज बच्चों की खुशी पर धन खर्च करेंगे। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा। सुख आराम की चाहत आज बढेगी और आप इस पर भी धन खर्च कर सकते हैं। किसी पुरानी चोट का दर्द आज उभर सकता है, आपको आज जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: रजिस्टर्ड पोस्ट बंद, आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ

    तुला राशि

    तुला राशि के जातको के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आज राशि स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में जबकि चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करते हुए आपके लिए लाभ और उन्नति का संयोग बना रहे हैं। आपको आज शिक्षा और शिक्षण कार्य के क्षेत्र में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको अधिकारियों से आज सपोर्ट मिलेगा जिससे आज कुछ फंसा हुआ और पेंडिंग काम भी पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपको कमाई का मौका देगा। किसी अटके हुए धन के मिल जाने से आपको आज खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटे भाई बहनों से आपको आज मदद मिल सकती है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। किसी पूर्व परिचित या मित्र से मिलने की खुशी हो सकती है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, घुटनों और पैरो में आज आपको तकलीफ हो सकती है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए भाग्य के दरवाजे खुले हुए हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य सफलता प्रदान करेगा। आपको आज कोई नया काम या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, प्रमोशन का योग भी बना हुआ है। आर्थिक मामलों में दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। आप एक से अधिक स्रोत से आज लाभ लाभ प्राप्त कर पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आप आज बिल्डिंग मैटेरियल के काम में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज किसी निकट सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिल सकता है। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। परिवार के साथ आप आनंददायक समय बिता पाएंगेो। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बने रहेंगे। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे, किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में आज का दिन आपका सुखद और अनुकूल बीतेगा। साथी सहकर्मियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ लाभदायक अवसर भी आएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी राशि पर राशि स्वामी गुरु की दृष्टि होने से आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। जो लोग प्रबंधन के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज कुछ बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी बातों का प्रभाव बढेगा। अधिकारीगण आपके विचारों और बातो को सुनेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिल सकता है। घर परिवार मे सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई जरूरी काम आ पूरा हो सकता है। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा है। आपको आज मकर राशि में बनने वाले चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से आप आज कठिन काम को भी पूरा कर पाएंगे। आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी आप आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। आपको आज कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में कामयाबी मिलेगी। आपके घर में आज सुख साधनों की वृद्धि भी होने वाली है। परिवार में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल पाएगा। संतान की ओर से आपकी किसी चिंता का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी आज सामान्य रहेगी। लेकिन एहतियात के तौर पर आपको आज पित्तवर्धक भोजन से परहेज करना चाहिए। सीने में जलन और वायु विकार की समस्या आज आपको हो सकती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपका कोई काम आज बनते-बनते अटक सकता है। ऐसे मं आज आपको संयमित होकर काम करना होगा। सितारों की स्थिति से मालूम होता है कि आज आपकी राशि में चंद्रमा और राहु की युति बनी हुई जिससे आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्च का भी आज आपको सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज धैर्य और संयम से काम लें तो आज स्थिति को कई मामलों में अपने पक्ष में रख सकते हैं। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज वाहन सुख भी प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। कोई उलझन परेशानी चली आ रही है तो उससे निकलने का भी आपको आज मौका मिल सकता है। संतान की ओर से मन आपका चिंतित हो सकता है। सेहत का भी आज आप ध्यान रखें, सर्दी जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मानसिक उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी साथी सहकर्मी के व्यवहार से आपको मानसिक चिंता परेशानी हो सकती है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आफ किसी और की गारंटी लेने से बचें। कुछ लोग आपकी उदारता और भावुकता का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ घरेलू मामलों को सुलझाने में जीवनसाथी की मदद की जरूरत होगी। आपको आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के भी तालमेल बनाए रखना होगा इससे आपको फायदा होगा। किसी धार्मिक और शुभ काम में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। सेहत के प्रति आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आपको कमर और गर्दन में आज दर्द की अनुभूति हो सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 9/8/26 26 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अंतरराष्ट्रीय…

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.