Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: सास, पांच बहुएं और बेटी की दर्दनाक मौत; एक ही घर से एक साथ निकली 7 अर्थियां, रो पड़ा पूरा गाँव
    Featured

    राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: सास, पांच बहुएं और बेटी की दर्दनाक मौत; एक ही घर से एक साथ निकली 7 अर्थियां, रो पड़ा पूरा गाँव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6971782921768577091637cdb0ed409b1fe50bffa79355806555af1e1b4805f00e1663aa964c93b1c8430b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    फ़तेहपुर शेखावाटी/स्वराज टुडे: राजस्थान में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. फतेहपुर शेखावाटी में एक ही परिवार की सात महिलाओं की एक साथ मौत हो गई. यह हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

    एनएच-52 पर हरसावा गांव के पास तेज रफ्तार कार पहले एक पिकअप से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई. हादसे में सास, उनकी पांच बहुएं और बेटी ने मौके पर या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव निवासी परिवार हाल ही में लक्ष्मणगढ़ गया था. परिवार की बुजुर्ग महिला मोहिनी देवी की ननद, लक्ष्मणगढ़ निवासी कैलाश देवी का निधन हुआ था. पूरा परिवार उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर शाम करीब चार बजे वापस गांव लौट रहा था. परिवार चार गाड़ियों में सवार था. तीन गाड़ियों में पुरुष बैठे थे, जबकि एक कार में महिलाएं और चालक मौजूद थे. किसी को अंदेशा नहीं था कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे आखिरी और सबसे दर्दनाक यात्रा बन जाएगी.

    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरसावा गांव के पास पहुंचते ही कार चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया. पहले कार पास से गुजर रही पिकअप से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी. हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और हाइवे से गुजर रहे वाहन चालक मौके पर पहुंच गए. कार के अंदर महिलाएं बुरी तरह फंसी हुई थीं. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

    यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    इन सात महिलाओं की गई जान

    इस भीषण सड़क हादसे में सास मोहिनी देवी (80) और बहूएं क्रमशः चंदा देवी (55), तुलसी देवी (45), बरखा देवी (35), आशा देवी (60), संतोष देवी (45) और बेटी इंदिरा (60) की मौत हुई. सभी एक ही परिवार से थीं. बरखा देवी ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा. हादसे में सोनू (35) और कार चालक वसीम (25) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ से रवाना होने से पहले ही ड्राइवर वसीम को कार धीमी गति से चलाने की हिदायत दी गई थी. अंतिम संस्कार के बाद माहौल पहले से ही गमगीन था. बावजूद इसके, रास्ते में चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी और यही लापरवाही सात जिंदगियों पर भारी पड़ गई.

    गांव में पसरा मातम, चूल्हे तक नहीं जले

    एक ही परिवार की सात महिलाओं की मौत की खबर जैसे ही रघुनाथपुरा गांव पहुंची, पूरा गांव शोक में डूब गया. घर-घर सन्नाटा पसर गया. मोहल्ले में रात को किसी के घर चूल्हा नहीं जला. मोहिनी देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका था. अब परिवार की महिलाएं ही घर की धुरी थीं. संतोष देवी के पति सब्जी की दुकान चलाते हैं और उनके दो बेटे व एक बेटी हैं. तुलसी देवी के पति विदेश में मजदूरी करते हैं और छुट्टी पर गांव आए हुए थे. आशा देवी के पति गैस एजेंसी में कार्यरत हैं.

    हादसे की खबर सुनकर हरकत में आया प्रशासन

    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया. फतेहपुर सदर थाना के सीआई सुरेंद्र तम देगड़ा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शवों को धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. घायलों की स्थिति जानने के लिए कलेक्टर मुकुल शर्मा एसके अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को त्वरित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए. विधायक हाकम अली, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, एडीएम रतनलाल स्वामी, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, पालिका अध्यक्ष मुश्ताक नजमी समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे.

    यह भी पढ़ें :  90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक

    इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गहरा शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर शेखावाटी में हुए सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें. गौरतलब है कि एनएच-52 पर इससे पहले भी ऐसे दर्दनाक हादसे हो चुके हैं. दो साल पहले भी संक्रांति के दिन ही नरोदड़ा बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में भी सात लोगों की जान गई थी. उस समय एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर से आ रही बोलेरो से भिड़ गई थी. लगातार हो रहे हादसे एनएच-52 की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: जीवित बेटी का पिता ने कर दिया श्राद्ध, मृत्यु भोज में गाँववाले भी हुए शामिल, जानिए आखिर पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम

    यह भी पढ़ें: स्वर्ग से कम नहीं है माघ मेले की टेंट सिटी, जानें कितनी है कीमत, कैसे करना है बुक? यहां मिलेगा लिंक

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए मंदिर से चुराए 1.8 करोड़ के आभूषण, यूट्यूब-गूगल से सीखी चोरी; ऐसे हुआ खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026

    राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 18, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,638 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महंगाई और बिजली दर वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा…

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.