Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जीवित बेटी का पिता ने कर दिया श्राद्ध, मृत्यु भोज में गाँववाले भी हुए शामिल, जानिए आखिर पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम
    Featured

    जीवित बेटी का पिता ने कर दिया श्राद्ध, मृत्यु भोज में गाँववाले भी हुए शामिल, जानिए आखिर पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6970728311768533521473e4f404ae4ae8f294d4d8ac518a67ed742ded255b024c84255487089f3aa82e48
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उदयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के उदयपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी को सामाजिक रूप से मृत मानते हुए न केवल उसकी शोक पत्रिका छपवाई, बल्कि मृत्यु भोज का आयोजन भी कर दिया, जिसमें रिश्तेदार सहित समाज के लोग भी शामिल हुए. यह मामला उदयपुर जिले के चौहानवास गांव का है.

    सामाजिक रीति से दस साल पहले हुई थी बेटी की शादी

    चौहानवास गांव के रूप सिंह ने अपनी विवाहिता बेटी को सामाजिक रूप से मृत घोषित करने का कठोर फैसला लिया. जानकारी के अनुसार, बेटी का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व खेड़ा गांव निवासी प्रभु सिंह के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था. दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 2 वर्ष, 4 वर्ष और साढ़े 5 वर्ष बताई जा रही है.

    पति और 3 मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी से कर ली शादी

    बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले महिला अपने पति और तीनों मासूम बच्चों को छोड़कर खेड़ा गांव के ही हरि सिंह के साथ घर से चली गई. बाद में उसने हरि सिंह के साथ विवाह भी कर लिया. इस घटना के बाद परिवारजनों, समाज के लोगों और पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन महिला अपने निर्णय पर अडिग रही.

    थाने में अपने परिवार को पहचानने से किया इनकार

    परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके माता-पिता और बच्चों से मिलवाया, लेकिन महिला ने अपने परिवार और बच्चों को पहचानने से साफ इनकार कर दिया. इस व्यवहार से पिता रूप सिंह पूरी तरह मानसिक रूप से टूट गए.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    राजपूत समाज की बैठक में लिया गया फैसला

    इसी घटना के बाद पीहर पक्ष और वाकल राजपूत समाज की बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सामाजिक रूप से मृत घोषित करने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के तहत पारंपरिक रीति से गौरणी-धूप की गई और बाकायदा मृत्यु भोज किया गया. इतना ही नहीं, एक शोक संदेश पत्रिका भी छपवाकर सगे-संबंधियों और समाजजनों में वितरित की गई, जो वर्तमान में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

    नाराज पिता ने पैतृक संपत्ति से भी बेटी को किया बेदखल

    इसके साथ ही रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से जमना कंवर को पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का भी फैसला लिया गया. पिता रूप सिंह का कहना है कि जिस दिन उनकी बेटी ने अपने माता-पिता और बच्चों को पहचानने से इनकार किया, उसी दिन वह उनके लिए मर चुकी थी. गौरणी-धूप और मृत्यु भोज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

    यह भी पढ़ें:मोबाइल पर बात करते हुए नेक बैंड में ब्लास्ट, युवक की दर्दनाक मौत
    यह भी पढ़ें:स्वर्ग से कम नहीं है माघ मेले की टेंट सिटी, जानें कितनी है कीमत, कैसे करना है बुक? यहां मिलेगा लिंक
    यह भी पढ़ें:झूठ बोलकर घर से निकला बेटा, प्रयागराज में बन गया संन्यासी; फिर ढूंढते हुए जब मां प्रयागराज पहुंची ….
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.