Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 14 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से होगा। जबकि आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा और सूर्य के इस गोचर की वजह से आज दिन के पहले भाग में सुनफा योग बनेगा जबकि दिन के दूसरे भाग में आज शुक्रादित्य योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में जानिए आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन देने वाला रहेगा। आपकी राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा। वैसे मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा है जिससे नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साहसिक फैसला ले पाएंगे। आपको आज लोहा और धातु के कारोबार में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इनसे आपको सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सुख साधनों पर खर्च का भी संयोग बना हुआ है। सेहत के ध्यान रखिए वात और वादी प्रभावी चीजों के सेवन से आपको आज बचना चाहिए।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मकर संक्रांति का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। साथी सहकर्मियों के साथ कामकाज के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं। आपको आपको कारोबार में आज अच्छी डील मिल सकती है। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद होगा। आपको शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन अच्छा है। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन उतावलेपन से आपको आज बचने की जरूरत है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आज सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। किसी महिला सहकर्मी की वजह से आपको तनाव मिल सकता है। आपके खर्च भी आज बढ़ने वाले हैं। वैसे बुध के शुभ गोचर से आज घर परिवार मे आपके धर्म कर्म का माहौल रहेगा। बच्चों को लेकर आज आपको चिंता परेशानी हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ आपका मनोरंजक बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लें पाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातको के लिए आज मकर संक्रांति का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा अष्टम में रहेंगे जबकि सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम में शुक्र के साथ होगा जिससे सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन नौकरी में आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी मित्र की मदद से आपका कोई काम बन सकता है। लेकिन आज आपके खर्च भी बढेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज व्यवहारिक रहना चाहिए, दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपना नुकसान न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा लेकिन क्रोध और वाणी पर आपको कंट्रोल करना होगा। सेहत मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, कफ और वात जनित समस्या होने की आशंका रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके राशि स्वामी सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आपको आज नौकरी में अपनी प्रतिभा और क्षमता को दिखाने का मौका मिलेगा। आप आज तकनीकी क्षमता और ज्ञान का भी लाभ ले पाएंगे। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। कोई चली आ रही परेशानी और उलझन का समाधान निकलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग बना है। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आपको चिंता हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। जिन जातकों को शुगर और माइग्रेन की समस्या है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी राशि से आज सूर्य का गोचर पंचम में होगा। ऐसे में आज आपको सुख साधन मिलने का योग बना हुआ। आप आज उपहार और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको धन लाभ का मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम में आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आप अपनी चतुर बुद्धि से किसी परेशानी और चिंता का हल निकाल पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा आप आज जीवनसाथी के साथ किसी शुभ काम में भाग ले सकते हें। आपके हाथों आज कुछ दान पुण्य भी होगा और आप कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए स्वाद के चक्कर में पेट की अनदेखी करेंगे तो आपको आज पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातको के लिए आज मकर संक्रांति कि दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप आज कामकाज के साथ मनोरंजक समय का भी आनंद ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारीवर्ग से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज सूर्य और शुक्र का गोचर भी होने जा रहा है ऐसे में आपको सरकारी क्षेत्र के काम मे भी सफलता मिलेगी। विशेष रूप से आपको आज महिला सहकर्मी और संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। संतान पक्ष से भी आपको खुशी मिलेगी। पड़ोसियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन काम का दबाव रहने से कमर और कंधे में दर्द महसूस कर सकते हैं। जिन जातकों को सर्वाइकल की समस्या है उनको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज जोखिम लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है जिससे आप आज भावुकता में निर्णय लेने से बचें। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी काम में आज परेशानी आ सकती है। आपको आज दूसरों के काम में हाथ डालने के बचना होगा। कानूनी मामलों में आज आपको लापरवाही से बचना होगा। घर परिवार में आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आप धर्म कर्म के काम में आज रुचि लेंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। लेकिन खानपान में आज आपको संयम रखना होगा। हृदय रोग और रक्तचाप की समस्या जिन जातकों को है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें।

    धनु राशि

    आज धनु राशि के जातको के लिए आज मकर संक्रांति का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज नौकरी में उन्नति का मौका मिलेगा। आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। आप आज सामाजिक काम से जुड़कर मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको सुखद संयम बिताने का मौका मिलेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आज रुचि लेंगे। दान पुण्य के काम में आज आप भाग ले सकते हैं। किसी संबंधी की मदद करने से पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। शरीर के ऊपरी भागों में कुछ परेशानी हो सकती है।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज मकर संक्रांति का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा। आप सरकारी क्षेत्र के काम में आज सफलता पाएंगे। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। अधिकारी वर्ग से भी आज आपका तालमेल बना रहेगा। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं के कारोबार में आज आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। शाम का समय आज परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप आज पड़ोसियों से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी। लेकिन जिन लोगों को हृदय रोग और मधुमेह की समस्या है वह दवाई और परहेज के मामले में आज लापरवाही से बचें।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा ऐसे में आज आपको कार्यक्षेत्र म अपनी कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बना रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप आज तकनीकी काम मे लाभ प्राप्त कर पाएंगे लेकिन आपको आज जोखिम वाले निवेश और शेयर बाजर से दूरी बनाए रखने की सलाह है। घर परिवार में आज आपको बड़े भाई बहनों और पिता से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संतान की ओर से लेकिन आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। बिना सही जानकारी के दवाई लेने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातको के लिए आज मकर संक्रांति का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है जो आपके लिए शुभ लाभदायक है। आपको आज नौकरी एवं कारोबार में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी आज पूरी होगी। आप किसी मित्र से आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपका सोचा हुआ काम पूरा होने से आप मानसिक संतोष महसूस करेंगे। आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम में भी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप अप्रत्याशित लाभ भी आज प्राप्त कर सकते हें। पारिवारिक जीवन में आज आपके आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपका कोई जरूरी घरेलू काम पूरा हो सकता है। आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पिता की ओर से भी आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग बीमार चल रहे है आज उन जातकों के स्वास्थ्य में भी सुधार दिखेगा।

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.